फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Havan performed at Radha-Krishna temple to ward off disasters

Shimla News: आपदाओं से बचाव के लिए राधा-कृष्ण मंदिर में हवन

Thu, 02 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Havan performed at Radha-Krishna temple to ward off disasters
शिमला। राधा-कृष्ण मंदिर गंज बाजार में प्राकृतिक आपदाओं से जन-धन की रक्षा एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर हवन तथा भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने हवन में आहुति डालकर प्रदेश और देश में शांति, समृद्धि तथा जनकल्याण की प्रार्थना की। डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि मानसून के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं से सभी की सुरक्षा के लिए सामूहिक प्रार्थना के साथ पर्यावरण संरक्षण और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना भी आवश्यक है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पिछले तीन वर्षों में कांग्रेस सरकार का कार्यकाल विकास से अधिक घोटालों के लिए चर्चा में रहा है। हवन के उपरांत भंडारे का आयोजन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में कश्मीर सिंह, नरेंद्र पाल सिंह, परमिंदर सिंह, परमजीत सिंह पम्मी, बलविंद्र सिंह, भाग सिंह, पूनम नेगी, हिमांशी, मीनाक्षी, संजय सूद, कर्ण नंदा, संजीव देशटा, गौरव शर्मा, कमल सूद, संगीता सूद, मनोज ग्रोवर, ललित, संजीव पिंकू, तरुण राणा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article