{"_id":"6588248e31241d51e40e239c","slug":"hatti-community-youth-sits-on-strike-for-schedule-tribe-certificate-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: हाटी जनजातीय प्रमाण पत्र जारी न करने पर युवा अनशन पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: हाटी जनजातीय प्रमाण पत्र जारी न करने पर युवा अनशन पर बैठे
Sun, 24 Dec 2023 06:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सतौन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सतौन (सिरमौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 24 Dec 2023 06:07 PM IST
सार
युवाओं ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि एक महीने के भीतर हाटी समुदाय को जनजातीय प्रमाण पत्र जारी नहीं किए गए तो वह मंत्रियों को काले झंडे दिखाकर अपना रोष प्रकट करेंगे।
विज्ञापन
अनशन पर बैठे हाटी युवा।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गिरिपार क्षेत्र के सतौन में हाटी युवाओं के जनजातीय प्रमाण पत्र जारी न होने पर गुस्साए युवाओं ने रविवार को अनशन किया। 24 घंटे के सांकेतिक अनशन में 14 युवा बैठे। शाम तक इनकी संख्या 18 हो गई। इस मौके पर नवयुवक मंडल के अध्यक्ष तरुण शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार जानबूझ कर इस मुद्दे को लटका रही है।
विज्ञापन
यह मुद्दा अब कोर्ट में भी चला गया है। सरकार दूसरे समुदाय के लोगों को भी गुमराह कर रही है ताकि हाटी समुदाय को उनका हक न मिल सके। इंद्र सिंह राणा ने हाटी अधिकार के आंदोलन के लिए गठित मंच को राजनीति से दूर रखने का आह्वान किया। रेणु नेगी ने महिलाओं से अपने बच्चों के अधिकार के लिए आगे आने का आह्वान किया।
विज्ञापन
मंच से युवाओं ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि एक महीने के भीतर हाटी समुदाय को जनजातीय प्रमाण पत्र जारी नहीं किए गए तो वह मंत्रियों को काले झंडे दिखाकर अपना रोष प्रकट करेंगे।
विज्ञापन
अनशन पर बैठे युवाओं में तरुण शर्मा, रोहित चौहान, तरुण ठाकुर, अभी ठाकुर, प्रदीप तोमर, सौरभ चौहान, विक्रम चौहान, रघुवीर चौहान, मनीष चौहान, प्रवेश तोमर, प्रदीप चौहान, कर्ण शर्मा, कपिल चौहान, अमन ठाकुर, हन्नी शर्मा, सचिन चौहान, सुनील चौहान आदि मौजूद रहे।