फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HAS Transfers Himachal:10 officers ransferred, orders of two canceled

HAS Transfers Himachal: हिमाचल में 10 एचएएस अधिकारियों के तबादले, दो के स्थानांतरण आदेश रद्द

Tue, 24 May 2022 06:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 24 May 2022 06:22 PM IST
सार

प्रदेश सरकार ने मंगलवार को 10 एचएएस अफसरों के तबादले किए हैं। 12 मई को जारी दो एचएएस अफसरों के तबादला आदेश रद्द किए गए हैं। कार्मिक विभाग ने मंगलवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। 

विज्ञापन
HAS Transfers Himachal:10 officers ransferred, orders of two canceled
एचएएस अफसरों के तबादले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने मंगलवार को 10 एचएएस अफसरों के तबादले किए हैं। 12 मई को जारी दो एचएएस अफसरों के तबादला आदेश रद्द किए गए हैं। कार्मिक विभाग ने मंगलवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। एचएएस अफसरों में राकेश कुमार शर्मा को एसी टू डीसी मंडी नियुक्त किया गया है। धनवीर ठाकुर कसौली के एसडीएम लगाए गए हैं। डॉ. चिरंजी लाल को भू अधिग्रहण अधिकारी पार्वती प्रोजेक्ट जिला कुल्लू, डॉ. संजीव कुमार धीमान को अतिरिक्त निदेशक तकनीकी शिक्षा निदेशालय सुंदरनगर, बाबूराम शर्मा को महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र सोलन के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

विज्ञापन


चेतना खडवाल को एसी टू डीसी नाहन, विशाल शर्मा को संयुक्त निदेशक मत्स्य विभाग मुख्यालय बिलासपुर के पद पर तैनाती दी गई है। इन्हें भू अधिग्रहण अधिकारी भानुपल्ली-बिलासपुर बेरी रेलवे लाइन का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। अंकुश शर्मा को आरटीओ हमीरपुर, संकल्प गौतम को एसडीएम देहरा और असीम सूद को एसडीएम भरमौर लगाया गया है। इनके अलावा एचएएस डॉ. अवनिंद्र कुमार और बच्चन सिंह के 12 मई को जारी हुए तबादला आदेश रद्द कर दिए गए हैं। डॉ. अवनिंद्र कुमार एसडीएम भटियात और बच्चन सिंह संयुक्त निदेशक टांडा मेडिकल कॉलेज के पद पर बने रहेंगे।
विज्ञापन


दो आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार
सचिव पशुपालन और सहकारिता का जिम्मा संभाल रहे आईएएस अजय शर्मा को पावर कारपोरेशन के एमडी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। निदेशक भू राजस्व रिकॉर्ड हंसराज चौहान को प्रदेश अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम के एमडी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed