फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Haryana Women Wrestler Beat Man wrestler at Bilaspur.

खुली रह गईं सबकी आंखें जब अखाड़े में उतरी ये दो छोरियां, कई पहलवान किए चित्त

Thu, 20 Apr 2017 03:55 PM IST
नीरज महाजन/अमर उजाला, भराड़ी (बिलासपुर)
नीरज महाजन/अमर उजाला, भराड़ी (बिलासपुर) Updated Thu, 20 Apr 2017 03:55 PM IST
विज्ञापन
Haryana Women Wrestler Beat Man wrestler at Bilaspur.

दर्शकों से घिरे दंगल के अखाड़े में यह टक्कर लीक से हटकर थी। हरियाणा की दो छोरियों ने पुरुष पहलवानों को ललकारा और फिर मुकाबले में एक के बाद एक दांव खेल कर उन्हें धूल चटा दी। कहानी देखी सुनी लग रही थी।

विज्ञापन


लेकिन, किरदार दंगल फिल्म के नहीं, बल्कि 15 वर्षीय बबीता और 16 वर्षीय दीपिका के साथ पुरुष पहलवानों के बीच अखाड़े में खेले गए ये मुकाबले एकदम असली थे। हिमाचल के घुमारवीं उपमंडल के चैहड़ में आयोजित विशाल दंगल में हरियाणा से आईं महिला पहलवानों के दांव पेच देखने वालों की आंखें खुली की खुली रह गईं।
विज्ञापन


हरियाणा के भिवानी जिले से कुश्ती लड़ने बबीता और दीपिका ने फिल्मी अंदाज में आयोजकों के सामने खुला चैलेंज देते हुए कहा कि उनकी उम्र और वजन के हिसाब से वे किसी भी पुरुष पहलवान के साथ कुश्ती लड़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बबीता 10वीं और दीपिका 11वीं कक्षा में पढ़ती हैं। ऐसे में बबिता की कुश्ती सागर से करवाई गई, जबकि दीपिका की कुश्ती शैफ अली से हुई। महिला पहलवानों ने एक से बढ़ कर एक दांवपेंच दिखाए।

पुरुष पहलवानों ने लगाया पूरा दम, मगर माननी पड़ी हार

Haryana Women Wrestler Beat Man wrestler at Bilaspur.

पुरुष पहलवान पहले तो थोड़ा झिझके लेकिन कड़ी टक्कर मिलने पर लड़कियों को पटखनी देने के लिए सारी जुगत भिड़ा दी। करीब 10 मिनट चले मुकाबले में दोनो लड़कियों ने पुरुष पहलवानों की पीठ लगाई तो पूरा दंगल मैदान तालियों से गूंज उठा।

लोग सीटियों के साथ लड़कियों की हौसला अफजाई करने लगे। दंगल कमेटी के प्रधान जोगिंद्र ने बताया कि दोनों महिला पहलवानों ने अपने दांवपेचों से न सिर्फ लोगों का मनोरंजन किया, बल्कि हर देखने वाले को हैरत में भी डाल दिया।

उन्होंने बताया कि दोनों विजेता पहलवानों को 11-11 हजार रुपये इनाम के तौर पर दिए गए हैं। ये पहलवान इससे पहले रशिया में भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी हैं। इनमें से बबीता राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड भी जीत चुकी हैं। उनके साथ आए कोच रतन को आयोजक समिति ने दो हजार रुपये देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed