फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Haryana students take admission in govt school kala amb sirmour

Sirmour: कालाअंब स्कूल में हरियाणा के 200 बच्चों ने लिया दाखिला, व्यवस्था चरमराई

Fri, 21 Apr 2023 06:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कालाअंब (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, कालाअंब (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 21 Apr 2023 06:12 PM IST
सार

विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या का आंकड़ा 600 से पार हो चुका है, जबकि अभी दाखिले चल रहे हैं।

विज्ञापन
Haryana students take admission in govt school kala amb sirmour
कक्षा में बैठीं छात्राएं। - फोटो : संवाद

विस्तार

पड़ोसी राज्य हरियाणा की सीमा से सटे औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में हरियाणा क्षेत्र के बच्चे बड़ी संख्या में दाखिला ले रहे हैं। इससे पाठशाला की व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। जानकारी के अनुसार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कालाअंब में प्रदेश की सीमा से सटे हरियाणा राज्य के डेरा, हमीदपुर, कालाअंब (हरियाणा), लाहड़ पुर, असगरपुर, झंडा, सालेहपुर, गलोड़ी, रसूलपुर, झिड़ी वाला आदि गांवों से लगभग 200 विद्यार्थी छठी से दसवीं कक्षा तक में दाखिला ले चुके हैं।

विज्ञापन


इससे कालाअंब विद्यालय में अपेक्षाकृत अधिक विद्यार्थियों की संख्या बढ़ रही है। विद्यालय परिसर में इतनी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के लिए सुविधाएं जुटाना विद्यालय प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है। अभी तक विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या का आंकड़ा 600 से पार हो चुका है, जबकि अभी दाखिले चल रहे हैं। दूसरा, दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम नहीं आया है। बहरहाल, यह आंकड़ा और अधिक बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन


गौर करने वाली बात यह है कि इस पाठशाला के साथ लगते क्षेत्रों में तीन माध्यमिक पाठशालाएं हैं। इन पाठशालाओं के बच्चे भी इसी स्कूल में दाखिला लेते हैं। एसएमसी प्रधान दर्शन लाल, ग्राम पंचायत उप प्रधान इस्लाम मोहम्मद, जय चंद, राकेश कुमार, विनीत, विनय कश्यप, रीता ठाकुर, सविता शर्मा और निर्मला आदि ने बताया कि हरियाणा से भारी संख्या में विद्यार्थी कालाअंब स्कूल में दाखिला ले रहे हैं। इसे देखते हुए राजकीय माध्यमिक विद्यालय जोहड़ों और खैरी विद्यालय को स्तरोन्नत करके उच्च विद्यालय बनाए जाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा होने से हरियाणा राज्य के क्षेत्र के लोगों के लिए ये दोनों स्कूल नजदीक पड़ेंगे। इससे कालाअंब स्कूल पर विद्यार्थियों का बोझ कम होगा। ऐसे में इन दोनों विद्यालयों में से किसी एक विद्यालय को स्तरोन्नत किया जाए, जिससे शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण बनाया जा सके। कालाअंब विद्यालय के प्रधानाचार्य बलबीर शर्मा ने बताया कि हरियाणा के स्कूलों से प्रतिवर्ष काफी संख्या में विद्यार्थी आते हैं, लेकिन इस वर्ष उम्मीद से अधिक विद्यार्थी आ रहे हैं। अभी संख्या में और वृद्धि होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed