{"_id":"6435946a7a289e871a0b9ca3","slug":"harshvardhan-said-450-crores-will-be-spent-on-basic-facilities-in-bulk-drug-park-in-haroli-una-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: हर्षवर्धन बोले- ऊना के हरोली में बल्क ड्रग पार्क में मूलभूत सुविधाओं पर खर्च किए जाएंगे 450 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: हर्षवर्धन बोले- ऊना के हरोली में बल्क ड्रग पार्क में मूलभूत सुविधाओं पर खर्च किए जाएंगे 450 करोड़
Tue, 11 Apr 2023 10:41 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 11 Apr 2023 10:41 PM IST
सार
हरोली में बनने वाले बल्क ड्रग पार्क में मूलभूत सुविधाओं पर 450 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। मंगलवार को उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के हरोली में बनने वाले बल्क ड्रग पार्क में मूलभूत सुविधाओं पर 450 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। मंगलवार को उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है। पार्क में 15 हजार लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि बल्क ड्रग पार्क के लिए 120 मेगावाट बिजली उपलब्ध कराने के लिए सरकार 312 करोड़ रुपये की राशि खर्च करेगी।
विज्ञापन
इसके अलावा पानी की सप्लाई पर 31 करोड़ रुपये की राशि का वहन किया जाएगा। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि बल्क ड्रग पार्क के लिए चयनित भूमि पर 12 ट्यूबवेल भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा सरकार की ओर सड़क भी उपलब्ध कराई जाएगी। भूमि अधिग्रहण पर 20 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते साल बल्क ड्रग पार्क का शिलान्यास किया था। इस दौरान बैठक में उद्योग विभाग, बिजली बोर्ड, जल शक्ति विभाग और लोक निर्माण विभाग के आला अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन