फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Harshvardhan chauhan said will bring new industries, will give facilities to old industries

Sirmour News: हर्षवर्धन बोले- नए उद्योगों को लाएंगे, पुराने उद्योगों को सुविधाएं देंगे

Tue, 07 Feb 2023 10:08 PM IST
Krishan Singh संवादा न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब(सिरमौर)
संवादा न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब(सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 07 Feb 2023 10:08 PM IST
सार

उद्योग मंत्री ने कहा कि हिमाचल में निवेश ब्यूरो की स्थापना की जाएगी। कई पुराने अड़चन पैदा करने वाले नियमों को बदलने पर भी विचार होगा। नए उद्योग लाए जाएंगे और पुराने उद्योगों को सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

विज्ञापन
Harshvardhan chauhan said will bring new industries, will give facilities to old  industries
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान । - फोटो : संवाद

विस्तार

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश में निवेश को आकर्षित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में है। हिमाचल में निवेश ब्यूरो की स्थापना की जाएगी। कई पुराने अड़चन पैदा करने वाले नियमों को बदलने पर भी विचार होगा। नए उद्योग लाए जाएंगे और पुराने उद्योगों को सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उद्योग मंत्री मंगलवार को पांवटा में चैंबर्स ऑफ कॉर्मस एंड इंडस्ट्रीज के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि उद्योगों का पलायन रोका जाएगा। धारा-118 में ज्यादा छेड़छाड़ संभव नहीं है, लेकिन विभिन्न प्रकार के एनओसी व स्वीकृतियां समयबद्ध प्रदान की जाएंगी। उन्होंने चैंबर आफ कामर्स से पांवटा में लंबित मामलों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि कंपनी स्थापित करने के लिए अब जिला स्तर पर फाइल क्लीयर होगी और सीधे मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी, जिसे समयबद्ध क्लीयर कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि पुराने उद्योगों को निरंतर क्रियाशील रखने के लिए वन टाइम सेटलमेंट किया जाएगा। सरकार हरित राज्य ऊर्जा की ओर बढ़ रही है। तीन साल में सभी वाहन इलेक्ट्रिक वाहनों में तबदील कर दिए जाएंगे। सौर उर्जा से जुड़े उद्यम स्थापित होंगे। सरकार एनओसी स्वीकृतियां प्रदान करने में किसी प्रकार का विलंब नहीं होने देगी। पांवटा में स्थापित किये जा रहे सौर पावर प्लांट की स्थापना में आ रही समस्या का समाधान होंगे। चैंबर की मांग पर उद्योग मंत्री ने विद्युत सब स्टेशन स्थापित करने को भूमि प्रदान की जाएगी। मंत्री ने चैंबर ने पांवटा अस्पताल के लिए एक्स-रे मशीन प्रदान करने की घोषणा की। उद्योग मंत्री ने कहा कि नए औद्योगिक केंद्र जिला में स्थापित करने पर विचार किया जा रहा है। पुराने उद्योगों को विकसित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन


विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता और ट्रिपिंग की समस्या पर उद्योग मंत्री ने विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि 132 केवी सब स्टेशन की शीघ्र स्थापना की जाए। उद्योग मंत्री ने कहा कि उद्योगों की अधोसंरचना व कनेक्टिविटी जरूरी है, सरकार इस पर काम करेगी। उन्होंने कहा कि निवेश ब्यूरो के सीईओ के अधीन विभिन्न विभागों को लाकर सभी प्रकार के एनओसी व स्वीकृतियां सीईओ स्तर पर ही अविलंब प्राप्त करने की सुविधा होगी। कहा कि पांवटा चैंबर आफ कामर्स अपनी प्राथमिकताएं बताएं। दो करोड़ रुपये तक के इंसेटिव जल्द उपलब्ध करवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्योगपतियों से स्थानीय हिमाचली युवाओं को उद्योगों में रोजगार देने पर बल दिया। बॉयलर निरीक्षण प्रक्रिया का सरलीकरण किया जाएगा। निरीक्षण के लिए अधिक वैंडर अधिकृत करेंगे। किसी भी तरह की ब्लेकमेलिंग पर अंकुश लगाया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक किरनेश जंग, सतीश गोयल, हिप्र उद्योग विभाग के अतिरिक्त निदेशक तिलक राज शर्मा, संयुक्त निदेशक जीएस चौहान, एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा, डीएसपी रमाकांत ठाकुर, संजय अग्रवाल, तहसीलदार ऋषभ शर्मा, आरपी तिवारी, अरूण गोयल, चौहान आदि मौजूद रहे।


मंत्री एनएच की कार्यशैली दिखे खफा
उद्योग मंत्री ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग 707 के अधिकारियों को एनएच की हालत सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों व संबंधित ठेकेदारों का रवैया जनता के प्रति नर्म और संवेदनशील होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed