फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Harshvardhan chauhan said that CM will settle the cement dispute, yet if both sides do not agree, the govt wil

Shimla: मंत्री बोले- सीएम सुलझाएंगे सीमेंट विवाद, फिर भी दोनों पक्ष नहीं माने तो सरकार करेगी कानूनी कार्रवाई

Tue, 24 Jan 2023 06:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/ दाड़लाघाट(सोलन)/बिलासपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/ दाड़लाघाट(सोलन)/बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 24 Jan 2023 06:40 PM IST
सार

मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि दाड़लाघाट में अंबुजा और बरमाणा के एसीसी सीमेंट प्लांट में पिछले 40 दिन से उत्पादन ठप है। सरकार को हर रोज दो करोड़ रुपये से अधिक के राजस्व का नुकसान हो रहा है।

विज्ञापन
Harshvardhan chauhan said that CM will settle the cement dispute, yet if both sides do not agree, the govt wil
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सीमेंट विवाद को सुलझाएंगे। वह जल्द ही विवाद से जुड़ी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी दोनों पक्षों के बीच टकराव जारी रहा तो सरकार कानूनी कार्रवाई करेगी। दूसरी ओर विवाद नहीं सुलझा तो ट्रक  ऑपरेटर 27 जनवरी के बाद उग्र प्रदर्शन करने की तैयारी कर चुके हैं।  मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि दाड़लाघाट में अंबुजा और बरमाणा के एसीसी सीमेंट प्लांट में पिछले 40 दिन से उत्पादन ठप है।

विज्ञापन


सरकार को हर रोज दो करोड़ रुपये से अधिक के राजस्व का नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार सीमेंट विवाद को जल्दी सुलझाना चाहती है। सरकार मध्यस्थता कर रही है ताकि दोनों पक्षों को राजी किया जा सके। उन्होंने कहा कि बिलासपुर के स्थानीय विधायक त्रिलोक जंवाल से भी बात की है ताकि वह ट्रक मालिकों से वार्ता करें और दोनों पक्षों में समझौता कराया जा सके। उन्होंने कहा कि कंपनी प्रबंधन सीमेंट ढुलाई के रेट कम करने पर अड़ा हुआ है। 

विज्ञापन

अदाणी को सद्बुद्धि देने के लिए ट्रक ऑपरेटरों ने की पूजा-अर्चना  

Harshvardhan chauhan said that CM will settle the cement dispute, yet if both sides do not agree, the govt wil
दाड़लाघाट में ट्रक ऑपरेटरों ने किया प्रदर्शन। - फोटो : संवाद

ट्रक ऑपरेटरों ने मंगलवार को अंबुजा सीमेंट परिसर के साथ बने मंढोड़ देवता के मंदिर में अदाणी को सद्बुद्धि देने, सीमेंट प्लांट में उत्पादन शुरू करने के लिए पूजा-अर्चना की। सीमेंट ढुलाई के मालभाड़े को लेकर चल रहे विवाद को जल्द से जल्द सुलझाने के लिए प्रार्थना भी की। इसके बाद हलवे का प्रसाद बांटा गया। वहीं, दूसरी ओर मंगलवार को भी ट्रक ऑपरेटरों का प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान हाईवे पर जाम भी लगा रहा।

सैकड़ों ऑपरेटर अंबुजा के मुख्य द्वार पर एकत्रित हुए और अदाणी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ऑपरेटरों ने अंबुजा गेट से चलकर बस स्टैंड दाड़लाघाट तक आक्रोश रैली भी निकाली। इसके बाद अंबुजा चौक पर प्रदर्शन किया। एसडीटीओ के कोषाध्यक्ष राम कृष्ण बंसल ने कहा कि अदाणी समूह की मनमानी जारी है। अभी भी प्लांट शुरू नहीं किया गया है। मगर अब ऑपरेटर झुकेंगे नहीं। उन्होंने कहा कि अदाणी से आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।

सांसद कश्यप से मिले दाड़लाघाट के ट्रक ऑपरेटर, सौंपा ज्ञापन
 दाड़लाघाट के ट्रक ऑपरेटरों का एक प्रतिनिधिमंडल शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप से शिमला सर्किट हाउस में मिला। ऑपरेटरों ने उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। सीमेंट ढुलाई की दरों को लेकर छिड़े विवाद को जल्द से जल्द सुलझाने की मांग की गई। ऑपरेटरों ने सांसद को हजारों लोगों की रोजी-रोटी पर मंडरा रहे संकट को गंभीरता से लेने और मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह भी किया। कश्यप ने कहा कि जल्द ही प्रदेश सरकार और सीमेंट प्लांट मालिकों से बात की जाएगी। दिल्ली में भी इस मामले को उठाया जाएगा।

मुख्यमंत्री सुक्खू और नड्डा से मिलेंगे ट्रक ऑपरेटर

 बरमाणा की ट्रक ऑपरेटर सहकारी सभा (बीडीटीएस) की बैठक मंगलवार को धार टटोह में हुई। बैठक में बुधवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और गुरुवार को बिलासपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मिलने का निर्णय लिया गया। वहीं, सरकार की ओर से अपनाए जा रहे ढुलमुल रवैये पर नाराजगी भी जताई गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि बीडीटीएस के पदाधिकारी मुख्यमंत्री से बुधवार को बिलासपुर या हमीरपुर में मिलेंगे। मुख्यमंत्री को ट्रक ऑपरेटरों की खस्ताहाल आर्थिक स्थित से अवगत करवाया जाएगा। साथ ही सीमेंट ढुलाई की दरों की अधिसूचना जारी करने और अदाणी समूह को प्लांट शुरू करने के लिए नोटिस देने का आग्रह किया जाएगा। 

बीडीटीएस कोषाध्यक्ष सुरेश चौधरी ने कहा कि ट्रक ऑपरेटरों के आंदोलन को 41 दिन हो गए हैं। ट्रक ऑपरेटर चालकों को मानदेय नहीं दे पा रहे हैं। फाइनेंस कंपनी और बैंकों से लोन की किस्त के लिए फोन आ रहे हैं। सरकार के साथ कई दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन परिणाम नहीं निकल पाया है। सरकार का रवैया अभी तक ढुलमुल है। सरकार ने एक बार भी अदाणी समूह को नोटिस नहीं दिया है जबकि प्लांट के बिजली, पानी कनेक्शन काटने और लीज को रद्द करने के नोटिस देकर दबाव बनाया जा सकता था। प्रधान राकेश ठाकुर ने कहा कि अब ट्रक ऑपरेटरों का सब्र टूटने लगा है। यदि जल्द प्लांट शुरू नहीं होते हैं तो आंदोलन उग्र हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed