फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Harshvardhan Chauhan said that Building owners will be able to make parking by opening the basement, the govt

Himachal News: हर्षवर्धन चौहान बोले- भवन मालिक बेसमेंट खोलकर बना सकेंगे पार्किंग, सरकार जल्द लाएगी नीति

Sat, 29 Apr 2023 06:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 29 Apr 2023 06:51 PM IST
सार

कांग्रेस मुख्यालय में शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि सरकार ने हाल ही में भवनों के एटिक की ऊंचाई बढ़ाई है। इसे 2.70 से बढ़ाकर 3.05 मीटर किया गया है। अब बेसमेंट में लोगों को पार्किंग की सुविधा दी जाएगी।

विज्ञापन
Harshvardhan Chauhan said that Building owners will be able to make parking by opening the basement, the govt
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि एटिक (अटारी) की ऊंचाई बढ़ाने के बाद अब प्रदेश सरकार जनता को पार्किंग की सुविधा देने जा रही है। भवन मालिक अपने बेसमेंट एरिया को पार्किंग के लिए खोल सकेंगे। इसके लिए प्रदेश सरकार जल्द नीति बनाने जा रही है। कांग्रेस मुख्यालय में शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि सरकार ने हाल ही में भवनों के एटिक की ऊंचाई बढ़ाई है। इसे 2.70 से बढ़ाकर 3.05 मीटर किया गया है। अब बेसमेंट में लोगों को पार्किंग की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे शिमला शहर सहित प्रदेश के लोगों को फायदा होगा।

विज्ञापन


हर्ष वर्धन चौहान ने कहा कि भाजपा नेता नगर निगम चुनाव के चलते सरकार बनाने का ढिंढोरा पीट रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में एकजुट है। सरकार पूरे पांच साल चलेगी। भाजपा जितना मर्जी जोर लगा ले। कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट हैं। जयराम ठाकुर ओपीएस को लेकर गलत बयान दे रहे हैं। ओपीएस की एसओपी जल्द जारी होगी। नगर निगम चुनाव के चलते भाजपा लोगों को गुमराह कर रही है। प्रतिदिन 40 हजार लीटर पानी और एक टैक्स प्रणाली लागू किए जाने की बात कहकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। अब गली-गली घूमकर जयराम ठाकुर लोगों से झूठे वादे कर रहे हैं। आरोप लगाया कि भाजपा ने सत्ता में रहते हुए शिमला नगर निगम के चुनाव नहीं होने दिए। उन्हें हार का डर सता रहा था, इसलिए जानबूझ कर चुनाव को टाला गया। भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान ही शिमला में गंभीर जल संकट गहराया था। देश विदेश में शिमला की बदनामी हुई। उस समय पर्यटक शिमला नहीं आए।
विज्ञापन


सरकार को भेजे थे तीन विकल्प, पत्र कैसे वायरल हुआ पता नहीं
हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि मंत्रिमंडल उपसमिति अपने स्तर पर शिक्षक भर्ती करने का निर्णय नहीं ले सकती। समिति ने शिक्षकों की भर्ती के लिए तीन विकल्प तैयार किए। उन्हें मंजूरी के लिए सरकार को भेजा गया। विभाग के कुछ कर्मचारियों ने जानबूझ कर इस प्रस्ताव को मीडिया में लीक कर दिया। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव अभी फाइनल नहीं हुआ था। कांग्रेस ने 5 साल में 1 लाख लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। इस वित्त वर्ष में 20 हजार पद भरे जाएंगे। जल्द ही इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed