फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Harshvardhan Chauhan: Entrepreneurs should invest in tourism and industry in Himachal

Shimla News: हर्षवर्धन चौहान: हिमाचल में पर्यटन और उद्योग में निवेश करें उद्यमी

Thu, 23 Nov 2023 07:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 23 Nov 2023 07:34 PM IST
सार

 उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान राज्यों के उद्यमियों से मिले और उनसे हिमाचल में पर्यटन और उद्योग में निवेश करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने यहां लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर फीडबैक भी लिया। 

विज्ञापन
Harshvardhan Chauhan: Entrepreneurs should invest in tourism and industry in Himachal
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान - फोटो : संवाद

विस्तार

 नई दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर के दौरान उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान राज्यों के उद्यमियों से मिले और उनसे हिमाचल में पर्यटन और उद्योग में निवेश करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने यहां लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर फीडबैक भी लिया। चौहान ने बताया कि ट्रेड फेयर में स्थापित किए गए हिमाचल मंडप को अब तक करीब 80 हजार लोग देख चुके हैं।

विज्ञापन


उन्होंने हिमाचल मंडप प्रबंधन की सराहना की। उद्योग मंत्री ने उड़ीसा, असम, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक तथा अन्य राज्यों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियां भी देखी और हस्तशिल्पियों से बातचीत भी की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओएसडी केएस बांशटू पूर्व, आवासीय आयुक्त मीरा मोहन्ती, निदेशक उद्योग राकेश कुमार प्रजापति, अतिरिक्त निदेशक उद्योग सुरेन्द्र माल्टू, तिलक राज शर्मा, संयुक्त निदेशक ज्ञान सिंह चौहान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed