{"_id":"633f0293cd319c57bd3a8ac0","slug":"harsh-mahajan-who-was-political-advisor-to-former-cm-virbhadra-did-political-consultations-with-amit-shah-j","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासत: पूर्व सीएम वीरभद्र के राजनीतिक सलाहकार रहे हर्ष महाजन ने अमित शाह, जेपी नड्डा से की सियासी मंत्रणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियासत: पूर्व सीएम वीरभद्र के राजनीतिक सलाहकार रहे हर्ष महाजन ने अमित शाह, जेपी नड्डा से की सियासी मंत्रणा
Thu, 06 Oct 2022 10:01 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 06 Oct 2022 10:01 PM IST
सार
हर्ष महाजन ने गुरुवार को नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से सियासी मंत्रणा की।
विज्ञापन
हर्ष महाजन गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के राजनीतिक सलाहकार रहे हर्ष महाजन ने गुरुवार को नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से सियासी मंत्रणा की। इस दौरान हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीति बनाई गई। कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष का पद छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हर्ष महाजन चुनावी प्रबंधन में माहिर माने जाते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के शिमला ग्रामीण और अर्की विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार का जिम्मा महाजन ने ही संभाला था।
विज्ञापन
महाजन के इस अनुभव का अब भाजपा भी प्रदेश में लाभ लेने जा रही है। उधर, हर्ष महाजन ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निवास पर हुई मुलाकात के दौरान प्रदेश के राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा की गई। शाह और नड्डा ने इस दौरान कई टिप्स भी दिए। महाजन ने बताया कि जल्द ही वह प्रदेश में लौटकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप से मुलाकात करेंगे। इसके बाद जिला चंबा से चुनाव प्रचार शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन