फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Harsh Mahajan met Nitin Gadkari, said- 2698 crores allocated for railway expansion in Himachal

Himachal: नितिन गडकरी से मिले हर्ष महाजन, बोले- हिमाचल में रेलवे विस्तारीकरण के लिए 2698 करोड़ आवंटित

Thu, 25 Jul 2024 05:47 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 25 Jul 2024 05:47 PM IST
सार

महाजन ने कहा कि हिमाचल को बजट में विशेष स्थान मिला है। वित्त मंत्री ने हिमाचल की आपदा को लेकर विशेष मदद का जिक्र भी किया है।
 

विज्ञापन
Harsh Mahajan met Nitin Gadkari, said- 2698 crores allocated for railway expansion in Himachal
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद हर्ष महाजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के भेंट की। उनकी केंद्रीय मंत्री से हिमाचल को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। महाजन ने कहा कि हिमाचल को बजट में विशेष स्थान मिला है। वित्त मंत्री ने हिमाचल की आपदा को लेकर विशेष मदद का जिक्र भी किया है। महाजन ने कहा कि वर्ष 2024-25 के बजट में हिमाचल के लिए 2698 करोड़ रुपये रेलवे विस्तारीकरण सहित अन्य विकासात्मक कार्यों के लिए आवंटित किए हैं।

विज्ञापन


हिमाचल में रेलवे विकास के लिए जारी बजट पूर्व की यूपीए सरकार से 25 गुणा ज्यादा है। हिमाचल में चार रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन बनाया जाए। इनमें अंब-अंदौरा, बैजनाथ पपरोला, पालमपुर, शिमला शामिल है। भानुपल्ली बिलासपुर-बैरी, चंडीगढ़-बद्दी और नंगल डैम-तलवाड़ा रेललाइन का कार्य तेज गति से चल रहा है।
विज्ञापन


चंडीगढ़-बद्दी रेललाइन प्रोजेक्ट के लिए 300 करोड़ आवंटित हुए हैं। इससे पहले अंतरिम बजट में भी इसकी घोषणा हुई थी। अंबाला मंडल के डीआरएम मंदीप सिंह भाटिया ने बताया कि रेलवे ने वर्ष 2007 में इस प्रोजेक्ट की घोषणा की थी। यह रेललाइन 33.23 किलोमीटर लंबी है। नंगल डैम-तलवाड़ा रेल लाइन के लिए 500 करोड़ रुपये और भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेललाइन के 1700 करोड़ का बजट जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed