फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Haroli Hospital tops the country on National Quality Assurance Standards

Civil Hospital Haroli: राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानकों पर हरोली अस्पताल देशभर में अव्वल

Tue, 09 Jul 2024 09:55 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 09 Jul 2024 09:55 PM IST
सार

सिविल अस्पताल हरोली नेशनल क्वालिटी सर्टिफाइड किया गया है। 50 बेड के अस्पताल को इनाम राशि सहित यहां सुविधाओं को और सुदृढ़ करने के लिए सरकार की ओर से और धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। ऐसी उपलब्धि के लिए प्रदेश का दूसरा सिविल अस्पताल है। 
 

विज्ञापन
Haroli Hospital tops the country on National Quality Assurance Standards
सिविल अस्पताल हरोली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राष्ट्रीय स्तर पर जिला ऊना के सिविल अस्पताल हरोली की स्वास्थ्य सेवाओं पर अव्वल गुणवत्ता की मुहर लगी है। सिविल अस्पताल हरोली नेशनल क्वालिटी सर्टिफाइड किया गया है। इस अस्पताल की बेहतरीन सुविधाओं के बलबूते हिमाचल प्रदेश का नाम भी देश में चमका है। दरअसल हरोली अस्पताल को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानकों के तहत क्वालिटी सर्टिफाइड किया गया है।

विज्ञापन


50 बेड के अस्पताल को इनाम राशि सहित यहां सुविधाओं को और सुदृढ़ करने के लिए सरकार की ओर से और धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। ऐसी उपलब्धि के लिए प्रदेश का दूसरा सिविल अस्पताल है। बीते वर्ष केंद्र सरकार की ओर से गठित टीम ने सिविल अस्पताल हरोली का राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) का निरीक्षण किया था। इस निरीक्षण दल में केरल, पंजाब आदि विभिन्न राज्यों की चिकित्सा अधिकारियों की टीम ने विभिन्न पहलुओं को लेकर निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान सिविल अस्पताल हरोली ने सेवाओं के लिए 95.44 प्रतिशत स्कोर हासिल किया। इसी के बलबूते देशभर में राष्ट्रीय स्तर पर हरोली सिविल अस्पताल प्रथम स्थान पर रहा है।
विज्ञापन

 

अधिकारियों की मानें तो यहां संस्थान के सात विभागों का मूल्यांकन किया गया। इसमें आपातकालीन विभाग, ओपीडी, आईपीडी, लेबर रूम, फार्मेसी, लैब व सामान्य प्रशासन सेवाओं की जांच हुई। इन सभी सेवाओं में सिविल अस्पताल हरोली न केवल प्रदेशभर में अव्वल रहा, बल्कि देश के अन्य अस्पतालों को भी बेहतरीन सेवाओं में पछाड़ा है। हरोली अस्पताल की इस प्रामाणिकता को अगले तीन सालों के लिए वैध किया गया है। इस उपलब्धि के लिए श्रेय मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ. संजीव वर्मा, वर्तमान में ऊना अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक एवं पूर्व में हरोली क्षेत्र के बीएमओ रहे डॉ. संजय मनकोटिया, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुखदीप सिंह, जिला कंसल्टेंट डॉ. रमन संदल और चिकित्सा प्रभारी सिविल अस्पताल हरोली डॉ. शिंगारा सिंह तथा सिविल अस्पताल हरोली की टीम को दिया। इन अधिकारियों का कहना है कि सिविल अस्पताल हरोली ने प्रदेशभर में इस कामयाबी से अपना उदाहरण प्रस्तुत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed