फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hardeep bawa files FIR in police station threat to killing

बावा ने दर्ज कराया जान से मारने की धमकी देने का केस

Wed, 10 Oct 2018 10:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, परवाणू (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, परवाणू (सोलन) Updated Wed, 10 Oct 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
hardeep bawa files FIR in police station threat to killing

इंटक प्रदेशाध्यक्ष बावा हरदीप सिंह ने पीजीआई से लौटते ही उन्हें जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करवाया है। बावा ने बताया कि वह जब पीजीआई में उपचाराधीन थे तो उन्हें एक नंबर से धमकी भरे फोन आए। सामने वाले ने उन्हें जान से मारने की बात कही।

विज्ञापन


उधर, डीएसपी अजय राणा ने बताया कि बावा हरदीप की ओर से परवाणू थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई है। उन्होंने कहा कि केस दर्ज कर आरोपी की पहचान और तलाश शुरू कर दी गई है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ब्यूरो

विज्ञापन

पीजीआई में उपचार के बाद घर लौटे बावा

hardeep bawa files FIR in police station threat to killing

इंटक प्रदेशाध्यक्ष बावा हरदीप सिंह को इलाज के बाद पीजीआई से छुट्टी मिल गई है। मंगलवार को एंबुलेंस से परवाणू लौटे बावा को उनके समर्थक पहले कैंटर यूनियन ले गए। यहां उनके समर्थकों ने स्वागत किया। इसके बाद करीब 50 मोटरसाइकिलों की रैली के बीच उन्हें घर ले जाया गया। 

गौरतलब है कि बीते 27 सितंबर को कैंटर यूनियन जाते समय बावा हरदीप सिंह पर करीब 15 लोगों ने जानलेवा हमला बोल दिया था। इसमें बावा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें पीजीआई रेफर किया गया था, जहां उपचार के बाद अब उनकी सेहत में सुधार हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed