फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Hardeep baba's house attacked with stone and bricks at Parwanoo

परवाणू में हरदीप बाबा के घर पत्थर और ईंटों से हमला, परवाणू में तनाव

Tue, 12 Jun 2018 11:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, परवाणू (सोलन)
अमर उजाला ब्यूरो, परवाणू (सोलन) Updated Tue, 12 Jun 2018 11:24 AM IST
विज्ञापन
Hardeep baba's house attacked with stone and bricks at Parwanoo

कैंटर यूनियन पर कब्जे को लेकर उपजे विवाद से परवाणू में दिन भर तनाव बना रहा।  इस दौरान बड़ी संख्या में बाबा समर्थक थाने के बाहर उग्र प्रदर्शन करते नजर आए। प्रदर्शनकारियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन को अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा।

विज्ञापन


एसडीएम समेत पुलिस के कई आला अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। इस बीच प्रदर्शन कर रहे हरदीप बाबा ने बताया कि परवाणू के सेक्टर चार में उनके निवास स्थान पर रविवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे अज्ञात हमलावर घुस आए थे।
विज्ञापन


आठ दस लोग मुंह बांधकर हाथों में तलवारें और डंडे लहराते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे थे। सभी हमलावर बाहर से चिल्ला रहे थे कि वे उन्हें जान से मारने के लिए आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हमले के समय घर पर अकेले थे बाबा

Hardeep baba's house attacked with stone and bricks at Parwanoo

बाबा ने बताया कि हमले के समय वह घर पर अकेले थे। इस वजह से बाहर नहीं निकले और अंदर ही छिपे रहे। वह जब बाहर नहीं निकले तो हमलावरों ने सारा गुस्सा बाहर खड़ी उनकी गाड़ियों पर उतार दिया।

हमलावरों ने घर में ईंटें फेंकीं और चार गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले। उन्होंने बताया कि इसके बाद वे मौके से फरार हो गए। बाबा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ भादंसं की धारा 147, 148, 149, 506, 427 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस बीच बाबा के घर पर हुए हमले से गुस्साए उनके समर्थकों ने सोमवार को पुलिस थाने के घेराव कर दिया।

समर्थक आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। इस बीच पूरा दिन प्रशासन, पुलिस व समर्थकों के बीच बहसबाजी होती रही। स्थानीय प्रशासन की मदद से समर्थकों को शांत करवाया गया। बताया जा रहा है कि परवाणू में यह सारा मामला टैंकर यूनियन पर कब्जे को लेकर उत्पन्न हुआ है। पुलिस इस एंगल से भी मामले की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed