{"_id":"60ddfffa8ebc3eccc6199391","slug":"hanuman-temple-opend-in-shimla-shimla-news-sml3754995167","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमान मंदिर जाखू में पहले दिन नौ सौ लोगों ने टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमान मंदिर जाखू में पहले दिन नौ सौ लोगों ने टेका माथा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थर्मल स्क्रीनिंग के बाद दिया मंदिर में प्रवेश, एक मिनट में दर्शन करके घरों को लौटे श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। स्थान : जाखू मंदिर। समय 12:15 बजे हैं। कोरोना के बीच लंबेे अरसे बाद शहर का जाखू हनुमान मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुल गया है। मंदिरों में सुबह से ही दर्शनों के लिए भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था।
जाखू मंदिर में भी सुबह छह बजे ही भक्त पहुंच गए थे। आरती के वक्त सिर्फ पुजारियों ने मंदिर में प्रवेश किया। लोगों ने गर्भगृह के बाहर से ही आरती देखी। इसके बाद सुबह नौ बजे से स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने मंदिर में दर्शन करना शुरू किए। मंदिर में भक्तों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद प्रवेश दिया गया। एक मिनट में दर्शन करके यहां से भक्तों को वापस भेजा गया। शाम तक मंदिर में करीब नौ सौ लोगों ने दर्शन किए।
तारादेवी मंदिर में पहले दिन तीन सौ लोगों ने दर्शन किए। तारादेवी मंदिर के ट्रस्टी अनिल शांडिल ने यह जानकारी दी। बताया कि कोविड नियमों के तहत मास्क पहने हुए श्रद्धालुओं को मंदिर में थर्मल स्कैनिंग और हाथों को सैनिटाइज करने के बाद मंदिर में दर्शनों के लिए प्रवेश दिया गया। इस दौरान सूखा प्रसाद मां को चढ़ाकर प्रसाद तुरंत भक्तों को लौटाया गया। इसके अलावा कालीबाड़ी मंदिर में भी कम श्रद्धालु ही दर्शनों के लिए आए।