{"_id":"642e6fc473531fb3400250e3","slug":"hanuman-jayanti-2023-devotees-pay-obeisance-at-jakhu-hanuman-temple-shimla-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hanuman Jayanti 2023: जाखू में की गई विशेष पूजा, बजरंग बली के दर्शन करने को उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hanuman Jayanti 2023: जाखू में की गई विशेष पूजा, बजरंग बली के दर्शन करने को उमड़ा आस्था का सैलाब
Thu, 06 Apr 2023 02:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 06 Apr 2023 02:53 PM IST
सार
जाखू हनुमान मंदिर के कपाट सुबह चार बजे खोल दिए गए। बजरंग बली के दर्शन करने के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। लोग सुबह से ही लाइनों में खड़े नजर आए।
विज्ञापन
जाखू हनुमान मंदिर में उमड़े श्रद्धालु।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी शिमला के हनुमान मंदिरों में आज हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर के प्रसिद्ध जाखू हनुमान मंदिर, संकट मोचन और खुशहाला महावीर मंदिर में हनुमान प्रकटोत्सव पर विशेष पूजा की गई। जाखू हनुमान मंदिर के कपाट सुबह 4 बजे खोल दिए गए। बजरंग बली के दर्शन करने के लिए जाखू हनुमान मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। लोग दर्शन करने के लिए लाइनों में खड़े नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
संकट मोचन मंदिर और खुशहाला मंदिर के कपाट 6 बजे खोले गए। हनुमान जयंती पर मंदिरों की सजावट अलग-अलग फूलों से की गई है। जाखू मंदिर को गेंदे के फूलों से सजाया गया है। वीरवार सुबह हनुमान का शृंगार कमल, जैसमीन और गुलाब के फूलों से किया गया।
विज्ञापन
सुबह 7:00 बजे आरती हुई। आरती के बाद रोट, हलवे और भंडारे का भोग लगाया गया। 9:00 बजे हवन और 10:00 बजे मानस संकीर्तन मंडल ने सुदंरकांड का पाठ किया।
संकट मोचन मंदिर में सुबह 10 बजे अखंड हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। खुशहाला महावीर मंदिर में हवन और रामचरितमानस का पाठ किया गया। हनुमान जन्मोत्सव पर जाखू मंदिर में विशेष रूप से जलेबी, बालूशाही और फ्रूटी के स्टाल लगाए गए हैं। मिठाई बीकानेर के हलवाई बना रहे हैं। सुबह 7:30 बजे भंडारा शुरू हो गया है। संकट मोचन मंदिर और खुशहाला मंदिर में भी भंडारा लगाया गया है।