फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Handmade products by women are a hit, scented soap sells well

Shimla News: महिलाओं के हाथों से बनाए उत्पादों की धूम, खूब बिका खुशबू भरा साबुन

Fri, 02 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Handmade products by women are a hit, scented soap sells well
जिले की 200 ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को मिला मंच, बैग और सजावटी सामान की खूब हुई बिक्री
विज्ञापन

60 हजार रुपये से अधिक की महिलाओं ने की कमाई
खास खबर
दीक्षा सरोय
शिमला। आत्मनिर्भर महिला और स्वावलंबी हिमाचल की मिसाल पेश करते हुए शिमला की महिलाएं अपने हाथों से बने उत्पादों से बाजार में पहचान बना रही हैं। दो अलग-अलग स्टॉलों पर महिलाओं ने अब तक 60 हजार रुपये से अधिक की बिक्री की है। हाथों से बने इन उत्पादों को लोगों की खूब पसंद मिल रही है। इसमें फूलों की खुशबू से भरा साबुन खूब बिका।


महिलाओं ने पहला स्टॉल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में लगाया था जो सीएमएस एंटरप्राइजेज के तहत संचालित था। इस स्टॉल में महिलाओं के हैंडमेड साबुन, निटिंग और स्टिचिंग के उत्पाद, जैसे कार्डिगन, निटिंग फ्लावर, की-चेन, बैग और घर की सजावट का सामान प्रदर्शित किया था। इन उत्पादों को युवाओं और अन्य लोगों ने खूब पसंद किया। यहां महिलाओं ने 50 हजार रुपये से अधिक की बिक्री की। इसके बाद उन्होंने दूसरा स्टॉल ऐतिहासिक रिज मैदान पर लगाया जो राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत संचालित किया गया। यह स्टॉल दो दिन तक लगाया गया जिसमें पर्यटकों और स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ी। महज दो दिन में इस स्टॉल पर महिलाओं ने 10 हजार रुपये से अधिक की बिक्री की। महिलाओं के यह उत्पाद हेल्पिंग हैंड वेलफेयर एंड एजुकेशन संस्था शिमला से भी जुड़े हैं। संस्था के संस्थापक कपिल कुमार ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना और उन्हें बाजार उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि रिज पर यह स्टॉल दो दिन तक लगाया गया और शुक्रवार को बंद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article