{"_id":"611288c18ebc3e2c83344caa","slug":"hamirpur-the-posts-of-tgt-teachers-and-si-will-be-filled-from-the-quota-of-ex-servicemen","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: पूर्व सैनिकों के कोटे से भरे जाएंगे टीजीटी और पुलिस उपनिरीक्षक के पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: पूर्व सैनिकों के कोटे से भरे जाएंगे टीजीटी और पुलिस उपनिरीक्षक के पद
Tue, 10 Aug 2021 07:40 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 10 Aug 2021 07:40 PM IST
सार
सैनिक कल्याण विभाग पुलिस उपनिरीक्षक के दो पदों के लिए 20 अगस्त को साक्षात्कार लेगा। वहीं टीजीटी मेडिकल, नॉन मेडिकल, आर्ट्स और जेबीटी के अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 21 और 23 अगस्त को होंगे।
विज्ञापन
नौकरी(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व सैनिकों के कोटे से टीजीटी, जेबीटी और पुलिस उपनिरीक्षक के पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए सैनिक कल्याण विभाग ने निदेशालय में 20 से 23 अगस्त तक साक्षात्कार रखे हैं। सूबे के पात्र पूर्व सैनिकों को इन साक्षात्कार के लिए कॉल लेटर जारी किए जा रहे हैं। इसके अलावा सैनिक कल्याण विभाग शहीदों के आश्रितों के कोटे से भी विभिन्न विभागों में पद भरेगा। इसके लिए प्रदेशभर से 13 आश्रितों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है। इनके साक्षात्कार 24 अगस्त को होंगे। साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थियों को कोरोना नियमों का पालन अनिवार्य रहेगा।
विज्ञापन
सैनिक कल्याण विभाग पुलिस उपनिरीक्षक के दो पदों के लिए 20 अगस्त को साक्षात्कार लेगा। वहीं टीजीटी मेडिकल, नॉन मेडिकल, आर्ट्स और जेबीटी के अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 21 और 23 अगस्त को होंगे। 24 अगस्त को शहीदों के आश्रितों के साक्षात्कार होंगे। सैनिक कल्याण विभाग के पास टीजीटी के करीब 180 पद खाली हैं। वहीं एसआई समान्य वर्ग के दो पदों के लिए 25 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर भेजे जा रहे हैं। सैनिक कल्याण विभाग के ओएसडी बिक्रम महाजन ने कहा कि 20 से 24 अगस्त तक विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए जा रहे हैं। कोरोना नियमों का पालन कर अभ्यर्थी साक्षात्कार में भाग लें। कॉल लेटर न मिलने पर विभाग की वेबसाइट पर अपना नाम जांच सकते हैं।
विज्ञापन