{"_id":"6492f8bf68b96c816b043cf6","slug":"hamirpur-technical-university-technical-university-examinations-from-june-26-schedule-released-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPTU: हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 26 जून से, शेड्यूल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPTU: हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 26 जून से, शेड्यूल जारी
Wed, 21 Jun 2023 06:49 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 21 Jun 2023 06:49 PM IST
सार
प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षाएं 26 जून से शुरू होकर 31 जुलाई तक चलेंगी।
विज्ञापन
HPTU Hamirpur
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षाएं 26 जून से शुरू होकर 31 जुलाई तक चलेंगी। तकनीकी विवि के परीक्षा नियंत्रक अनुपम कुमार ठाकुर ने बताया कि जून-जुलाई में प्रस्तावित परीक्षाओं की तिथियां जारी कर दी हैं। विद्यार्थी विवि की वेबसाइट पर तिथियां देख सकते हैं। परीक्षाएं सुबह और शाम के सत्र में आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
पुनर्मूल्यांकन के लिए सात जुलाई तक करें आवेदन
तकनीकी विश्वविद्यालय ने पुनर्मूल्यांकन, पुन: जांच और उत्तर पुस्तिका की फोटो कॉपी प्राप्त करने के लिए आवेदन मांगे हैं। दिसंबर 2022 की परीक्षा में बैठे अभ्यर्थी इसके लिए सात जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। जो अभ्यर्थी पुनर्मूल्यांकन करना चाहते हैं, वह ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पुन: जांच और उत्तर पुस्तिका की फोटो कॉपी प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को ऑफलाइन फॉर्म भरकर उक्त तिथि तक तकनीकी विवि भेजना होगा। परीक्षा नियंत्रक अनुपम कुमार ने बताया कि जो अभ्यर्थी पुनर्मूल्यांकन, पुन: जांच और उत्तर पुस्तिका की फोटो कॉपी प्राप्त करना चाहता है, वह तय तिथि तक आवेदन कर सकता है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए लिंक भी वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन