फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Hamirpur Student Suicide case, Burned Student died at Tanda.

टीचर के डर से खुद को आग लगाने वाले छात्र ने तोड़ा दम

Sat, 05 Nov 2016 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 05 Nov 2016 09:25 AM IST
विज्ञापन
Hamirpur Student Suicide case, Burned Student died at Tanda.

होमवर्क न होने पर टीचर की मार के डर से खुद पर तेल छिड़क कर आग लगाने वाले सातवीं के छात्र ने अस्पताल में दम तोड़ दिया है। यह दर्दनाक मामला हिमाचल के हमीरपुर का है। आग से झुलसे सातवीं कक्षा के छात्र ने टांडा में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


उसने वीरवार को स्कूल जाते समय केरोसिन छिड़ककर खुद को आग लगा ली थी। 65 फीसदी झुलसे छात्र की वीरवार देर रात टांडा मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


पंकज शर्मा पुत्र रवि दत्त निवासी गांव जौह, तहसील भोरंज (हमीरपुर) राजकीय माध्यमिक पाठशाला जौह में सातवीं कक्षा में पढ़ता था। सुबह साढ़े आठ बजे पंकज घर से स्कूल के लिए निकला। इस दौरान चुपके से घर से मिट्टी के तेल की एक बोतल स्कूल बैग में छुपाकर रख ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैग, घड़ी ऐनक उतारकर खुद को लगाई थी आग

Hamirpur Student Suicide case, Burned Student died at Tanda.

घर से आधा किलोमीटर दूर महिला मंडल भवन के पास पंकज ने स्कूल बैग, घड़ी और ऐनक को सड़क किनारे रख दिया। बैग से केरोसिन की बोतल निकालकर इसे खुद पर छिड़क लिया और आग लगा ली। इससे उसका चेहरा और सीना बुरी तरह झुलस गया।

सड़क से गुजर रहे बच्चों की नजर पंकज पर पड़ी तो वे जोर-जोर से चिल्लाए। इसी समय जिला परिषद सदस्य संगीता शर्मा के पति संजीव कुमार अपनी कार में जा रहे थे। उन्होंने कार से कंबल निकालकर पंकज पर फेंका और आग को बुझाया।

इसके बाद उसे सिविल अस्पताल भोरंज ले गए। यहां से क्षेत्रीय अस्पताल रेफर किया गया। यहां चिकित्सकों ने पंकज की गंभीर हालत को देखते हुए उसे टांडा रेफर कर दिया। यहां देर रात पंकज ने दम तोड़ दिया। उधर, एसएचओ भोरंज मुकेश कुमार ने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed