फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   hamirpur police seized JCB machines engaged in illegal mining

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध खनन पर 13 टिप्पर और पांच जेसीबी जब्त, 12 हिरासत में

Sat, 29 Jan 2022 06:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर (हमीरपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 29 Jan 2022 06:11 PM IST
सार

पुलिस अधीक्षक आकृति शर्मा ने कहा कि खनन माफिया के खिलाफ रात को सरकारी खनिज चोरी करने पर मामला दर्ज कर लिया है तथा खनन करने वाले जेसीबी ऑपरेटर सहित 12 लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
hamirpur police seized JCB machines engaged in illegal mining
कब्जे में लिए गए वाहन। - फोटो : संवाद

विस्तार

जिला कांगड़ा और हमीरपुर की सीमा पर सुजानपुर के जंगलबैरी में ब्यास नदी में खनन कर रहे माफिया पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सुजानपुर पुलिस ने शुक्रवार रात दो बजे ब्यास नदी के समीप जंगलबैरी क्षेत्र में इस कार्रवाई को अंजाम दिया। सुजानपुर पुलिस टीम ने एसएचओ सतपाल शर्मा की अगुवाई में गुप्त सूचना के आधार पर मौके पर पांच जेसीबी और 13 टिप्पर खनन करते हुए पाए और इन्हें कब्जे में ले लिया। इस मामले में पुलिस ने 12 चालकों व सहायकों को हिरासत में लिया है। जबकि, कुछेक मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


रात को हुई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी भी मौके पर पहुंचे और जांच की। हमीरपुर जिला पुलिस की ओर से खनन माफिया के खिलाफ की गई यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने माइनिंग एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं में केस भी दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक आकृति शर्मा ने कहा कि खनन माफिया के खिलाफ रात को सरकारी खनिज चोरी करने पर मामला दर्ज कर लिया है तथा खनन करने वाले जेसीबी ऑपरेटर सहित 12 लोगों को हिरासत में लिया है। सभी जेसीबी और टिप्पर मालिकों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed