फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Hamirpur Police Recovered Suicide Note in Army Solider Suicide Case.

फंदे से झूला फौजी, 3 पेज के सुसाइड नोट में लिखी दर्दभरी कहानी

Sun, 23 Oct 2016 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 23 Oct 2016 09:15 AM IST
विज्ञापन
Hamirpur Police Recovered Suicide Note in Army Solider Suicide Case.

छुट्टी पर घर आए फौजी ने फंदा लगाकर जान दे दी। मगर मरने से पहले इसने सुसाइड नोट लिखा था जिसमें कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। मामला हिमाचल के जिला हमीरपुर का है। जहां दो दिन पहले फौजी ने सुसाइड कर लिया था।

विज्ञापन


पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत पनसाई में फौजी की मौत मामले की पुलिस ने उसके घर पहुंचकर छानबीन की। छानबीन में पुलिस को फौजी के कमरे से तीन पन्नों का सुसाइड नोट और मोबाइल बरामद हुआ।
विज्ञापन


पुलिस ने सुसाइड नोट और मोबाइल को कब्जे में ले लिया। शुक्रवार को पुलिस ने मृतक फौजी के घर पहुंचकर परिजनों के बयान दर्ज किए। मृतक ने आत्महत्या करने से पहले पंचायत प्रधान को दो बार मोबाइल से कॉल की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुसाइड नोट में लिखी है ये दर्द भरी कहानी

Hamirpur Police Recovered Suicide Note in Army Solider Suicide Case.

पुलिस ने पंचायत प्रधान के बयान भी दर्ज किए। इस दौरान पुलिस को मृतक फौजी के कमरे से उसका मोबाइल और तीन पन्नों का सुसाइड नोट भी मिला। सुसाइड नोट में मृतक फौजी संजीव कुमार ने अपनी मौत के लिए पत्नी को जिम्मेवार ठहराया है।

उसने लिखा है कि पत्नी हर समय बच्चों सहित आत्महत्या करने की धमकी देती है। वह इससे परेशान हो चुका है और अब सहा नहीं जाता। ऐसे में उसने अपनी मौत के बाद बच्चों को दादा-दादी के साथ भेजने को कहा है। साथ ही अपनी मौत के बाद पत्नी को उसकी संपत्ति का कोई हक नहीं देने की इच्छा जताई है।

सुसाइड नोट में मृतक संजीव ने पूरी आपबीती लिखी है। मोबाइल में भी पुलिस को फौजी की कई रिकार्डिंग मिली हैं। ये रिकार्डिंग पुलिस के लिए मामले की तह तक पहुंचने में मददगार हो सकती हैं। डीएसपी लालमन शर्मा का कहना है कि पुलिस मामले कर जांच कर रही है।

9 साल पहले हुई थी शादी

Hamirpur Police Recovered Suicide Note in Army Solider Suicide Case.

फौजी कुछ दिन पहले ही एक महीने की छुट्टी लेकर घर आया था। मृतक सैनिक पवन कुमार निवासी हड़ेटा की शादी करीब 9 साल पहले पनसाई में नरेश कुमारी के साथ हुई थी। शादी के बाद पवन कुमार ने अपने ससुराल पनसाई में ही घर बना लिया।

आत्महत्या की रात करीब 10 बजे पवन ने पंचायत प्रधान सुदेश बेगम को फोन कर बताया कि उसकी पत्नी नरेश कुमारी बच्चों सहित आत्महत्या करने की धमकी दे रही है। प्रधान ने सुबह उसके घर आकर मामला सुलझाने का आश्वासन दिया।

रात साढ़े 11 बजे पवन ने दोबारा पंचायत प्रधान को फोन किया और खुद आत्महत्या करने की बात कही। इस दौरान भी उसने सुबह के समय मामला सुलझाने की बात कही। इसके बाद पवन ने फौज के अधिकारी को फोन कर आत्महत्या करने की बात कही।

इस दौरान संबंधित अधिकारी ने नादौन पुलिस और पंचायत प्रधान को इसकी सूचना दी। पुलिस की सूचना पर पंचायत प्रधान ने दो लोगों को पवन के घर भेजा। जब दोनों लोग पवन के घर पहुंचे तो पवन की पत्नी अपने बच्चों के साथ पास ही स्थित अपनी मां के घर जा रही थी। रात करीब 12 बजे पवन ने अपने चाचा को फोन कर आत्महत्या करने की बात कही। बाद में लोगों ने पवन का शव कमरे में पंखे से लटका हुआ देखा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed