फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Hamirpur Police challan Punjab number luxury car for playing hooter

हूटर बजा रहा था नेता का पीए, पुलिस ने बस के टायर के नीचे रख तोड़ा

Wed, 07 Apr 2021 07:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 07 Apr 2021 07:44 PM IST
सार

  • पंजाब नंबर की कार का चालान काटकर वसूले एक हजार रुपये 

विज्ञापन
Hamirpur Police challan Punjab number luxury car for playing hooter
हूटर को सड़क पर बस के टायर के नीचे क्षतिग्रस्त किया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खुद को एक नेता का पीए बताने वाले व्यक्ति की अकड़ हमीरपुर पुलिस ने तोड़ दी। यही नहीं हमीरपुर पुलिस ने लग्जरी कार में लगाए हूटर को बाहर निकालकर सड़क पर पटक दिया। हूटर को सड़क पर बस के टायर के नीचे क्षतिग्रस्त किया गया। इसके साथ ही कार चालक का एक हजार रुपये का चालान काटा। बुधवार को भोटा चौक से नादौन चौक के बीच एक काले रंग की लग्जरी कार हूटर बजाते हुए गुजर रही थी।

विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस ने कार चालक को रोक लिया। इस पर कार चालक पुलिस से उलझ गया। कार चालक ने कहा कि वह पंजाब के एक बड़े मंत्री का पीए है और पंजाब में इस तरह के हूटर मान्य हैं। ट्रैफिक पुलिस हमीरपुर ने कार चालक को न्यायालय के एक आदेश का हवाला देते हुए कहा कि वह निजी कार पर लाल, नीली बत्ती और हूटर नहीं लगा सकते। बार-बार कहने के बावजूद जब कार चालक नहीं माना तो पुलिस ने हूटर कार से निकाला और बस के टायर के नीचे रख दिया।
विज्ञापन


इसके साथ ही कार चालक का चालान काटा। उधर, हमीरपुर ट्रैफिक पुलिस के प्रभारी पाल सिंह चंदेल ने कहा कि पंजाब नंबर की कार का चालक शहर में हूटर बजा रहा था। जब उसे रोका गया तो वह एक ट्रैफिक कर्मी से उलझ पड़ा। कार से हूटर निकाल कर सड़क पर क्षतिग्रस्त कर दिया गया है, जबकि एक हजार रुपये का चालान भी काटा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed