{"_id":"65279cc17189fc010f037333","slug":"hamirpur-news-smc-members-gave-memorandum-to-education-deputy-director-to-fill-vacant-teacher-post-in-school-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: स्कूल में शिक्षक का पद खाली, एसएमसी सदस्यों ने प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: स्कूल में शिक्षक का पद खाली, एसएमसी सदस्यों ने प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक को सौंपा ज्ञापन
Thu, 12 Oct 2023 12:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:44 PM IST
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपने पहुंचे एसएमसी सदस्य।
- फोटो : संवाद
राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला पन्याली के एसएमसी सदस्यों ने वीरवार को प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक के कार्यालय में स्कूल में रिक्त शिक्षक के पद को भरने के लिए ज्ञापन सौंपा। अभिवावकों का कहना है कि स्कूल में दिव्यांग विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं लेकिन स्कूल में कार्यरत जेबीटी शिक्षक का का तबादला राजकीय प्राथमिक कड़दोह पाठशाला में हो गया है।
विज्ञापन
जिससे स्कूल में विद्यार्थियों को पढ़ने में काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि जेबीटी शिक्षक अब्दुल हमीद दिव्यांग विद्यार्थियों को पढ़ने में सक्षम हैं और उन्हें दोबारा स्कूल में नियुक्त किया जाए ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई में किसी प्रकार की भी बाधा न आए।
विज्ञापन