{"_id":"66b2458d9778601a01090eac","slug":"hamirpur-news-pet-dog-bites-three-children-in-lahaldi-village-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: लाहलड़ी गांव में पालतू कुत्ते ने तीन बच्चों को काटा, गुस्साए परिजन पहुंचे थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: लाहलड़ी गांव में पालतू कुत्ते ने तीन बच्चों को काटा, गुस्साए परिजन पहुंचे थाने
Tue, 06 Aug 2024 09:17 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 06 Aug 2024 09:17 PM IST
सार
जिला हमीरपुर के वार्ड नंबर 11 लाहलड़ी गांव में एक पालतू कुत्ते ने तीन बच्चों को काट लिया। जिसके बाद गुस्साए अभिभावकों ने इसकी लिखित शिकायत पुलिस थाना हमीरपुर में की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर 11 लाहलड़ी गांव में पालतू कुत्ते ने तीन बच्चों को नोच दिया। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में तीनों बच्चों का उपचार करवाया गया। वहीं, गुस्साए अभिभावकों ने इसकी लिखित शिकायत पुलिस थाना हमीरपुर में की। बाद में पार्षद वकील सिंह ने अभिभावकों और कुत्ते के मालिक के बीच लिखित समझौता करवाया।
विज्ञापन
पालतू कुत्ते ने महक ठाकुर पुत्री शशिपाल सिंह, दिव्यांश पटियाल पुत्र सुशील सिंह और एक अन्य छोटी बच्ची को काटा। वहीं छह माह पहले भी इसी पालतू कुत्ते ने रित्विक पुत्र अमित हमराही को भी काटा था। शिकायतकर्ता अनिल कुमार ने कहा कि पालतू कुत्ते की ओर से काटे जाने के मामले को लेकर ग्रामीण पुलिस थाना में पहुंचे थे। जहां पर लिखित कार्रवाई की गई है। अगर कुत्ते को किसी अन्य जगह नहीं भेजा जाता है तो दोबारा से पुलिस के पास शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी अनिल कुमार ने कहा कि पालतू कुत्ते की दहशत से लोग सहमे हुए हैं। अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। कई बार पालतू कुत्ते के मालिक को भी इस बारे में बताया गया है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। मंगलवार को सभी ग्रामीणों ने पुलिस थाना पहुंच कर इसकी शिकायत की है। वहीं, वार्ड नंबर ग्यारह के पार्षद वकील सिंह ने कहा कि पालतू कुत्ते ने तीन बच्चों को काटा था। ग्रामीण पुलिस थाना में पहुंचे थे। बाद में दोनों पक्षों में आपसी समझौता करवाया गया है और पालतू कुत्ते को किसी अन्य जगह पर भेजने के लिए दोनों पक्षों में सहमति बनी है। इस बारे में पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया गया है।
विज्ञापन