{"_id":"6630d120ca050ee8460427da","slug":"hamirpur-news-karada-bhanvi-thakur-gets-first-place-in-hindi-olympiad-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: कराड़ा की भानवी ठाकुर ने हिंदी ओलंपियाड में झटका प्रथम स्थान, मेडल और प्रमाण पत्र से सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: कराड़ा की भानवी ठाकुर ने हिंदी ओलंपियाड में झटका प्रथम स्थान, मेडल और प्रमाण पत्र से सम्मानित
Tue, 30 Apr 2024 04:46 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 30 Apr 2024 04:46 PM IST
सार
जिला हमीरपुर के साई यूनिवर्सल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल कलंझडी देवी स्थित खरोह की चौथी कक्षा की छात्रा भानवी ठाकुर ने अखिल भारतीय हिंदी ओलंपियाड में स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
भानवी ठाकुर
- फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी
विस्तार
साई यूनिवर्सल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल कलंझडी देवी स्थित खरोह की चौथी कक्षा की छात्रा भानवी ठाकुर ने अखिल भारतीय हिंदी ओलंपियाड में स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अखिल भारतीय हिंदी ओलंपियाड नई दिल्ली की ओर से प्रमाण पत्र और सिल्वर जोन फाउंडेशन की ओर से मेडल देकर सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
माता पिता और अध्यापकों को दिया श्रेय
भानवी ठाकुर ने इसका श्रेय अपने स्कूल प्रिंसिपल सुनीता ठाकुर और कक्षा के अध्यापकों को दिया है। भानवी ठाकुर पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में होनहार है। भानवी ठाकुर का जन्म जिला हमीरपुर के गांव कराड़ा में माता सोनिया ठाकुर और पिता जसवीर ठाकुर के यहां हुआ है।
विज्ञापन
भानवी ठाकुर की माता गृहिणी हैं और पिता जर्नलिस्ट हैं। भानवी ठाकुर का एक छोटा भाई पंशुल ठाकुर दूसरी कक्षा और बड़ी बहन हर्मिता ठाकुर सातवीं कक्षा में पढ़ती है। इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन ने भानवी ठाकुर को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।