{"_id":"64816b87328e668f2a088188","slug":"hamirpur-news-families-of-ex-servicemen-return-medal-to-dc-hamirpur-villagers-protested-due-to-no-road-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: सड़क न होने से मेडल वापस करने डीसी कार्यालय पहुंचे पूर्व सैनिक और परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: सड़क न होने से मेडल वापस करने डीसी कार्यालय पहुंचे पूर्व सैनिक और परिवार
Thu, 08 Jun 2023 11:19 AM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 08 Jun 2023 11:19 AM IST
सार
पूर्व सैनिक और उनके आश्रितों ने कहा कि बीते डेढ़ वर्ष में प्रशासन से कई बार गुहार लगा चुके हैं कि खोरड़ गांव के लिए एंबुलेंस के लिए सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाए, लेकिन आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन
मेडल लेकर उपायुक्त से मिलने जाते पूर्व सैनिक और उनके परिवार के सदस्य।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के विस क्षेत्र नादौन की गोइस पंचायत के खोरड़ गांव के भूतपूर्व सैनिक और परिवार बुधवार को सड़क सुविधा न होने के चलते अपने मेडलों को उपायुक्त हमीरपुर को सौंपने पहुंचे। हालांकि, आश्वासन मिलने के बाद मेडल नहीं लौटाए। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व सैनिक और उनके आश्रितों ने कहा कि बीते डेढ़ वर्ष में प्रशासन से कई बार गुहार लगा चुके हैं कि खोरड़ गांव के लिए एंबुलेंस के लिए सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाए, लेकिन आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन
पंचायत महज एक परिवार के विरोध के चलते इस एंबुलेंस सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं कर रही है। गोइस पंचायत के खोरड़ गांव के सूबेदार प्रीतम सिंह ने कहा की भूतपूर्व सैनिक परिवारों को सुविधा न होने के चलते आए दिन समस्याओं का सामना करना पड़ता है। मेडलों के साथ उपायुक्त कार्यालय पहुंचे भूतपूर्व सैनिक परिवारों ने उपायुक्त हमीरपुर से सड़क सुविधा न होने के चलते इलाके के बुजुर्ग और बीमार लोगों को हो रही दिक्कतों से अवगत करवाया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सड़क के लिए राजस्व विभाग दो बार निशानदेही कर चुका है। अभी तक इस एंबुलेंस रोड का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इसलिए खोरड़ गांव के गांववासी पूर्व सैनिकों के साथ देश सेवा के लिए मिले मेडल लौटाना आए। उन्होंने उपायुक्त से जल्द से जल्द सड़क का काम शुरू करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
पूर्व सैनिक सूबेदार उपदेश कुमार की पत्नी अमृत कुमारी ने कहा कि उनके गांव तक सड़क सुविधा ही नहीं मिल पाई। वहीं उपायुक्त हमीरपुर हेमंत बैरवा ने कहा कि सड़क निर्माण को लेकर गांव के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मौके की जानकारी लेने के लिए नादौन के एसडीएम को दो दिन के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।