फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur Municipal Council chairman Manoj Kumar Minhas locked the NP office

Hamirpur: हमीरपुर नगर परिषद अध्यक्ष मनोज कुमार मिन्हास ने नप कार्यालय में जड़ा ताला, जानें पूरा मामला

Sat, 27 Aug 2022 06:11 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 27 Aug 2022 06:11 PM IST
सार

 मासिक बैठक की एक माह बाद भी कार्यवाही नहीं लिखने पर भड़के परिषद अध्यक्ष ने नगर परिषद के कर्मचारियों पर बेवजह शहर के विकास कार्य लटकने के आरोप लगाए। 

विज्ञापन
Hamirpur Municipal Council chairman Manoj Kumar Minhas locked the NP office
नगर परिषद अध्यक्ष मनोज कुमार मिन्हास ने नप कार्यालय में जड़ा ताला। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के नगर परिषद हमीरपुर के कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच आजकल तनातनी का माहौल है। शनिवार को सुबह के समय नगर परिषद अध्यक्ष मनोज कुमार मिन्हास ने कार्यालय के गेट पर ताला जड़ दिया। इसके चलते कर्मचारियों को करीब आधा घंटा कार्यालय के बाहर बैठना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि मासिक बैठक के एक माह बाद भी नगर परिषद के कर्मचारियों ने रजिस्टर पर बैठक की कार्यवाही दर्ज नहीं की। उपायुक्त हमीरपुर और शहरी विकास विभाग के निदेशक को भी इस बैठक की कार्यवाही की प्रति नहीं भेजी। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर परिषद के कर्मचारी मनमाने तरीके से काम कर रहे हैं। जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र तक जारी नहीं किए जा रहे। शहर की जनता संबंधित वार्ड पार्षदों को आए दिन बीच रास्ते में घेर रही है।

विज्ञापन




विज्ञापन

 

पार्षदों ने चुनाव के समय यह वादा किया था कि शहर में विकास कार्य तेज गति से चलेंगे, लेकिन वर्तमान में शहर में विकास कार्य ठप पड़े हैं। नगर परिषद में कार्यकारी अधिकारी (ईओ) का पद पिछले तीन माह से खाली पड़ा हुआ है। कार्यालय के अन्य पद भी खाली हैं। इससे चलते नगर परिषद के पार्षदों और शहर की जनता को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अगर नप कार्यालय के कर्मचारियों ने अपना रवैया नहीं बदला तो आने वाले समय में संघर्ष का रास्ता अपनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में सुजानपुर नगर परिषद के ईओ के पास हमीरपुर नगर परिषद का अतिरिक्त कार्यभार है, लेकिन सुजानपुर नगर परिषद में भी ईओ के पद को लेकर विवाद चल रहा है। यहां एक पद पर दो ईओ हैं। उधर, नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज कुमार मिन्हास ने कहा कि कार्यालय के कर्मचारी काम नहीं कर रहे हैं। ईओ का पद लंबे समय से खाली चल रहा है। जन्म-मृत्यु के प्रमाणपत्र तक नहीं मिल रहे। कार्यालय के कर्मचारी पार्षदों की बातों को अनसुना कर रहे हैं। इसके चलते कार्यालय के गेट पर ताला लगाया था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed