{"_id":"66757b7f67d4f475fd06b76e","slug":"hamirpur-assembly-seat-property-details-of-congress-candidate-dr-pushpendra-verma-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pushpendra Verma Property Details : करोड़पति हैं कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, इतनी है कुल संपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pushpendra Verma Property Details : करोड़पति हैं कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, इतनी है कुल संपत्ति
Fri, 21 Jun 2024 06:39 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 21 Jun 2024 06:39 PM IST
सार
हमीरपुर से कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा के पास 36 लाख की चल और 2.13 करोड़ की अचल संपत्ति है। कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी के पास 29 लाख की अचल संपत्ति है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर से कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा भी करोड़पति हैं। नामांकनपत्र दाखिल करते हुए उन्होंने अपनी संपत्ति का विवरण दिया है। उन्होंने अपनी चल और अचल संपत्तियां 15 माह पूर्व की भांति दर्शाई हैं। 15 माह में संपत्तियों में कोई बढ़ोतरी नहीं दर्शाई गई है। डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा पूर्व उद्योग मंत्री रणजीत सिंह वर्मा के बेटे हैं।
डॉ. पुष्पेंद्र के पास 36 लाख की चल और 2.13 करोड़ की अचल संपत्ति है। उन पर 58 लाख का हाउस और पर्सनल लोन है। उनके पास सात लाख की कीमत की एक गाड़ी, 10 लाख की कीमत का 200 ग्राम सोना है, जबकि उनकी पत्नी के पास 48.10 लाख की अचल संपत्ति है। दस लाख की गाड़ी, 25 लाख के 500 ग्राम सोने के आभूषण और बच्चों के नाम 23 लाख की अचल संपत्ति है। कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी के पास 29 लाख की अचल संपत्ति है।
विज्ञापन