फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Hamirpur Assembly Seat Congress failed to capitalize on CM factor in Hamirpur

Hamirpur Assembly Seat: हमीरपुर में सीएम फैक्टर भुनाने में चूकी कांग्रेस, भाजपा के गढ़ों में लगाई सेंध

Sun, 14 Jul 2024 03:11 PM IST
अंकेश डोगरा कमलेश रतन भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
कमलेश रतन भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 14 Jul 2024 03:11 PM IST
सार

कांग्रेस हमीरपुर में सीएम फैक्टर की हवा होने के बावजूद उपचुनाव में जमीनी स्तर पर इसे भुनाने से चूक गई है। सुजानपुर और बड़सर में सीएम सुक्खू ने चार से पांच दौरे कर ताबड़तोड़ प्रचार किया था। लेकिन, हमीरपुर में वह दो दिन ही आ सके। हमीरपुर शहर में उनका एक भी दौरा नहीं हो सका।
 

विज्ञापन
Hamirpur Assembly Seat Congress failed to capitalize on CM factor in Hamirpur
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री फैक्टर और भाजपा में भितरघात की उलझन से हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव का रण कांटे का रहा है। सीएम सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय की इस सीट पर भाजपा की जीत अन्य दो विधानसभा क्षेत्रों में मिली हार पर मरहम का काम कर गई है।

विज्ञापन


हालांकि, महज 40 दिन पहले हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को इस विधानसभा क्षेत्र से 16 हजार से अधिक मतों की लीड मिली थी। मतों का यह अंतर उपचुनाव में 1600 तक सिमट कर रह गया है। वहीं, कांग्रेस हमीरपुर में सीएम फैक्टर की हवा होने के बावजूद उपचुनाव में जमीनी स्तर पर इसे भुनाने से चूक गई है। भाजपा के जिला और मंडल के पदाधिकारियों के बूथों से भी भाजपा को कम वोट मिले। इस सीट से भाजपा के टिकट के दावेदार, पूर्व प्रत्याशी सहित कई सक्रिय भाजपा नेताओं के बूथ से कांग्रेस प्रत्याशी ने लीड हासिल की है। 94 बूथ वाले इस विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री फैक्टर ने भी काम किया है। लेकिन, फैक्टर को बड़े स्तर पर भुनाने में कांग्रेस कामयाब नहीं हो पाई है। सुजानपुर और बड़सर में सीएम सुक्खू ने चार से पांच दौरे कर ताबड़तोड़ प्रचार किया था। लेकिन, हमीरपुर में वह दो दिन ही आ सके। हमीरपुर शहर में उनका एक भी दौरा नहीं हो सका।
विज्ञापन


जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर के अध्यक्ष सुमन भारती ने कहा कि जनादेश स्वीकार्य है। कार्यकर्ताओं ने चुनाव में मेहनत की है। लेकिन, नतीजे अनुकूल नहीं रहे है। हमीरपुर सीएम सुक्खू का गृह जिला है। जिले और विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर में विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष देशराज शर्मा ने कहा कि हर चुनाव अलग परिस्थितियों का होता है। लोकसभा चुनावों से विस उपचुनावों की तुलना नहीं की जा सकती है। भाजपा ने जीत हासिल कर हमीरपुर जिला में विधायकों की संख्या में बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

भाजपा मंडल अध्यक्ष, पूर्व प्रत्याशी के बूथ से कांग्रेस आगे
भाजपा हमीरपुर मंडल अध्यक्ष आदर्शकांत के गृह बूथ नंबर 88 ऊखली से कांग्रेस को 112 मतों की लीड मिली है। वहीं, भाजपा के पूर्व प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक नरेंद्र ठाकुर के बूथ नंबर 19 से कांग्रेस को 291 मतों की लीड मिली है। वहीं उपचुनावों में भाजपा के टिकट के लिए दावेदारी जताने वाले जिला भाजपा उपाध्यक्ष विजयपाल सोहारू, बीना कपिल और ऊषा बिरला के बूथ से कांग्रेस को अच्छी खासी लीड मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed