{"_id":"68346f6d39bf1b732303d424","slug":"hailstorm-causes-apple-damage-worth-913-crore-in-the-district-shimla-news-c-19-sml1001-540795-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: ओलावृष्टि से जिले में सेब \nको 9.13 करोड़ की क्षति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: ओलावृष्टि से जिले में सेब को 9.13 करोड़ की क्षति
विज्ञापन
चौपाल, रामपुर ब्लॉक में ज्यादा नुकसान
उद्यान विभाग ने सरकार को भेजा नुकसान का आंकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिले में शुक्रवार और शनिवार को हुई ओलावृष्टि से फसलों को 9.13 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इसमें सबसे ज्यादा सेब को क्षति पहुंची है। इसके अलावा प्लम और आड़ू की फसल को भी नुकसान हुआ है।
उद्यान विभाग की रिपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार चौपाल ब्लॉक में 106 मिट्रिक टन सेब झड़कर नीचे गिर गया है। इसकी कीमत 42 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा ब्लॉक में 725 मिट्रिक टन सेब की गुणवत्ता प्रभावित हुई है। इसकी कीमत 108 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा रामपुर ब्लॉक में सबसे ज्यादा सेब की गुणवत्ता प्रभावित हुई है। सेब पर ओलों से दाग पड़ गए हैं जिनका भर पाना मुश्किल है। रामपुर ब्लॉक में 3 हजार 452 मिट्रिक टन सेब की गुणवत्ता प्रभावित हुई है। इसकी कीमत 8 करोड़ 71 लाख रुपये बताई जा रही है। बागवानों का कहना है कि इस बार ओलों का आकार इतना बड़ा था कि फलों के अलावा पेड़ों में भी घाव पड़ गए हैं। इसका सीधा प्रभाव सीजन के दौरान फसल के दामों पर पड़ेगा। उन्होंने सरकार से मांग की है कि बागवानों को हुए इस नुकसान का मुआवजा दिया जाए। अन्य फसलों को पहुंचे नुकसान का आंकड़ा अभी आना है।
उद्यान विभाग की उपनिदेशक सुदर्शना नेगी ने बताया कि सबसे ज्यादा नुकसान चौपाल और रामपुर ब्लॉक में हुआ है। सभी ब्लॉकों से डाटा एकत्रित कर निदेशालय को भेज दिया है। उद्यान विभाग के उपनिदेशक सुदर्शना नेगी ने बताया कि दो दिन में जिले में सेब की फसल को 9.13 करोड़ की क्षति पहुंची हैै।