{"_id":"9ad78293b773c532bde01714aadc2d40","slug":"hailstorm-at-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर आधी रात को क्यों सहम गए शिमलावासी?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर आधी रात को क्यों सहम गए शिमलावासी?
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 07 Apr 2014 10:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला समेत प्रदेश के कई स्थानों पर रविवार देर रात तूफान ने जमकर कहर मचाया। रात करीब दस बजे के बाद अचानक मौसम बिगड़ गया। इसके बाद तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने लगी।
विज्ञापन
बादलों की गड़गड़ाहट के बीच बारिश भी शुरू हो गई। तेज हवाओं के कारण न सिर्फ कई स्थानों पर पेड़ाें की शाखाएं टूट गई बल्कि कई दुकानों की छतें भी उड़ गई।
लोग सहम गए। किसी को घर की छत की चिंता सताने लगी तो किसी को पेड़ गिरने की। प्रदेश के अन्य इलाकों से भी फसलों को नुकसान पहुचंने की सूचना है।
तेज हवाओं से सेब और दूसरे फलों के पौधों को भी नुकसान पहुंचा है। बागवानों के अनुसार तेज हवाओं से काफी फ्लावरिंग झड़ गई है।
सुबह जब लाेग उठे ताे देख्ाा कि चारों ओर पेड़ाें की पत्तियां और शाखाएं टूटी हुई है। कई स्थानों पर लोग छतों को ठीक करते भी नजर आए।
उधर, मौसम विभाग की मानें तो आने वाले एक दो दिन में प्रदेश का मौसम खराब रहेगा। अधिकतर स्थानों पर बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।