फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Habitual drug smuggler sent to jail; action taken against 43 individuals so far.

Shimla News: आदतन नशा तस्कर को भेजा जेल अब तक 43 के खिलाफ कार्रवाई

Thu, 23 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Habitual drug smuggler sent to jail; action taken against 43 individuals so far.
पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवा,
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ चार आपराधिक मामले दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला पुलिस नशा तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने के लिए आदतन नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इस मुहिम के तहत पुलिस ने एक और आदतन अपराधी को तीन महीने के लिए जेल भेज दिया है। इसके खिलाफ चार मामले दर्ज हैं।

आरोपी की पहचान टिक्कर निवासी अनुज चौहान के रूप में हुई है। पुलिस ने गृह विभाग से मंजूरी मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ यह कार्रवाई अमल में लाई है। पुलिस अब तक पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत 43 आदतन नशा तस्करों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई कर चुकी है। पुलिस के अनुसार नशा तस्करी में बार-बार संलिप्त पाए जाने वाले अपराधियों के विरुद्ध पीआईटी एनडीपीएस एक्ट की धारा 3 (1) के तहत कठोर निरोधात्मक कार्रवाई का प्रावधान है। इसी क्रम में टिक्कर निवासी अनुज चौहान के विरुद्ध प्रस्तावित कार्रवाई को हिमाचल प्रदेश सरकार से मंजूरी मिलने के बाद विधिवत डिटेंशन आदेश जारी किए गए। आदेशों के अनुपालन में 22 जुलाई को आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं और उसे आदर्श कारागार कंडा भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, अनुज चौहान का आपराधिक रिकॉर्ड लंबा रहा है। इसके खिलाफ वर्ष 2014 में कंडाघाट थाना में सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज था। वर्ष 2023 और 2024 में रोहड़ू तथा जुब्बल-कोटखाई थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मादक पदार्थ तस्करी के मामले दर्ज हैं। वर्ष 2016 में उसके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत भी एक मामला दर्ज किया था। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी की लगातार आपराधिक गतिविधियों, अपराध की पुनरावृत्ति की प्रवृत्ति और नशा तस्करी में सक्रिय भूमिका को देखते हुए उसके विरुद्ध पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article