फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Gynecology patients in confusion sent from KNH to IGMC

Shimla News: असमंजस में गायनी के मरीज केएनएच से भेजे आईजीएमसी

Tue, 05 May 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Gynecology patients in confusion sent from KNH to IGMC
ऑपरेशन के लिए आए थे केएनएच, तीनों को आईजीएमसी भेजा
विज्ञापन

दोनों जगह चल रहे वार्ड, केएनएच में दिया था सर्जरी का समय
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। कमला नेहरू अस्पताल से गायनी ओपीडी को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में शिफ्ट करने के बाद उपचार करवाने के लिए मरीजों को भटकना पड़ रहा है। मंगलवार को ऐसे मरीज भी आईजीएमसी और केएनएच के चक्कर काटते रहे जिन्हें ऑपरेशन का समय दिया था।

अंत में मरीजों को केएनएच से आईजीएमसी भेजा गया जहां पर तीनों के गायनी से संबंधित ऑपरेशन हुए। ऑपरेशन होने के बाद मरीजों ने राहत की सांस ली लेकिन मरीजों में फिर से असमंजस बना हुआ है। बताया जा रहा है कि केएनएच और आईजीएमसी में गायनी वार्ड चल रहा है। वहीं चिकित्सक भी केएनएच में मरीजों को उपचार देने से मना नहीं कर पा रहे हैं। बीते दिनों चिकित्सक की ओर से गायनी का ऑपरेशन करवाने के लिए मरीज को केएनएच में आने के लिए कहा था लेकिन मंगलवार को जब मरीज अस्पताल पहुंचा तो उन्हें ऑपरेशन के लिए आईजीएमसी जाना पड़ा।
विज्ञापन

मरीज के तीमारदार सुशील ने बताया कि सरकार की ओर से मरीजों को परेशान करने का कार्य किया जा रहा है। महिला मरीजों को इधर-उधर भागदौड़ करनी पड़ रही है। मरीज को केएनएच में ऑपरेशन के लिए चिकित्सक ने समय दिया था। मंगलवार को जब यहां पहुंचते तो पता लगा कि अब ऑपरेशन आईजीएमसी होना है। इसके बाद वह पूछताछ कर आईजीएमसी पहुंचे और ऑपरेशन के लिए आगामी प्रक्रिया को पूरा किया। सरकार की ओर से केएनएच में ही गायनी ओपीडी को रखना चाहिए था क्योंकि यह अस्पताल सड़क के नजदीक है और किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



केएनएच में गायनी के 15 मरीजों की हुई जांच
मंगलवार को गायनी से संबंधित 15 मरीजों की जांच कमला नेहरू अस्पताल में की गई। चिकित्सकों का कहना है कि जब गायनी मरीज जांच के लिए प्रसूति ओपीडी में आती है तो उनका कर्तव्य है कि बिना जांच के वापस न भेजी जाएं। हालांकि 16 अप्रैल के बाद से गायनी ओपीडी और वार्ड को पूरी तरह से शिफ्ट कर दिया है, लेकिन केएनएच में अभी भी वार्ड में पांच मरीजाें का उपचार चला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article