फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Gyan Vigyan Samiti created awareness about drug addiction

Shimla News: ज्ञान विज्ञान समिति ने नशे के प्रति किया जागरूक

Mon, 24 Nov 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Gyan Vigyan Samiti created awareness about drug addiction
शिमला। हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति ने सोमवार को रिज मैदान पर लोगों को नुक्कड़ नाटक और गीतों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। मंडी साक्षरता एवं जन विकास समिति के संयुक्त तत्वाधान में कला जत्थे के कलाकारों ने शहर में तीन स्थानों पर नुककड़ पेश किए। राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी) शिमला में पहला आयोजन हुआ। इसमें राजस्थान से आई भारत ज्ञान विज्ञान समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष कोमल श्रीवास्तव और निदेशक मनरेगा ऑडिट रविंद्र शर्मा ने बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया। रिज मैदान पर हुए दूसरे कार्यक्रम में हिमाचल फोरम अगेंस्ट ड्रग एब्यूज के अध्यक्ष सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी सचिव दीपक सानन और नगर निगम शिमला की उप महापौर उमा कौशल और पार्षदों ने हिस्सा लिया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संजौली में हुए तीसरे कार्यक्रम में प्रधानाचार्य लोकेश पारिक और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक सुरेश शर्मा, ज्ञान विज्ञान समिति के राज्य सचिव सत्यवान पुंडीर ने शिरकत। इस दौरान कलाकारों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सेवानिवृत भारतीय प्रशासनिक अधिकारी हंसराज चौहान, रोबिन सिन्हा, नागरिक सभा अध्यक्ष जगमोहन ठाकुर, बैंक से सेवानिवृत्त अभिमन्यु खोसला, सेवानिवृत्त डीएफओ बीएस कटेक, आरएस चौहान, प्रकाश शर्मा, विनय पुंडीर, आयुषी, कला जत्था प्रभारी गजेंद्र शर्मा, कलाकार मान ठाकुर, रित्विक ठाकुर, महेश्वर ठाकुर, मनीराम, आशा राम, शिव राम, चेतराम, अनुराग, हीना, दीया और भीष्मा आदि कलाकार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article