{"_id":"0cbfacd577e3e5f88ad676d03df5f62b","slug":"guru-purnima-guru-dakshina-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु पूर्णिमा पर गुरु दक्षिणा कार्यक्रम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु पूर्णिमा पर गुरु दक्षिणा कार्यक्रम
ब्यूराे/अमर उजाला, ऊना
Updated Sat, 12 Jul 2014 12:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पतंजलि योगपीठ ऊना इकाई के पांचों संगठनों ने संयुक्त रूप से गुरु पूर्णिमा के अवसर पर एमसी पार्क में गुरु दक्षिणा कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरुआत हवन यज्ञ से की गई।
विज्ञापन
इसमें संगठन के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। उसके बाद स्वामी रामदेव की ओर से 18 से 22 जून तक हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सम्मेलन में चर्चित मुद्दों से अवगत करवाया गया।
विज्ञापन
आगामी तीन माह में प्रखंड समितियां, जिला एवं तहसील समितियों से लेकर ग्राम समितियों तक रह गए अधूरे कार्य को संपन्न करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत स्वाभिमान जिला इकाई ऊना के अध्यक्ष ठाकुर यशपाल सिंह ठाकुर ने की।
विज्ञापन
इस दौरान शशि ठाकुर, ज्ञान सिंह, इंद्रजीत, रविंद्र मेहता, गुरदीप सैनी, अनीता, शरणदीप कौर, वीना, प्रवीण, दर्शना तथा कई अन्य सदस्यों ने शिरकत की।