फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Gujarat devotee died of heart attack in shrikhand mahadev yatra 2018

श्रीखंड यात्रा पर गए गुजरात के श्रद्धालु की मौत, पड़ा दिल का दौरा

Mon, 16 Jul 2018 05:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Updated Mon, 16 Jul 2018 05:05 PM IST
विज्ञापन
Gujarat devotee died of heart attack in shrikhand mahadev yatra 2018

18500 फुट ऊंचाई पर सबसे कठिन यात्राओं में शुमार श्रीखंड महादेव यात्रा पर निकले गुजरात के श्रद्धालु की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। राजेंद्र कुमार (55) पुत्र हरिचंद, निवासी कोठारी कॉलोनी, राजकोट अपने परिवार के साथ बीते रविवार को यात्रा शुरू होने के साथ ही पहले जत्थे में श्रीखंड रवाना हुए थे।

विज्ञापन


सोमवार रात करीब ढाई बजे बेस कैंप सिंहगाड़ से करीब आठ किलोमीटर आगे थाचडू पहुंचने पर राजेंद्र के सीने में अचानक तेज दर्द उठा। उन्हें प्राथमिक उपचार देने की कोशिश की गई लेकिन बचाया नहीं जा सका। 
विज्ञापन


उपायुक्त कुल्लू एवं श्रीखंड यात्रा ट्रस्ट के अध्यक्ष युनूस ने कहा कि रेस्क्यू टीम ने शव को सिंहगाड़ पहुंचाया। निरमंड अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। उधर, पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि श्रीखंड यात्रा के पांच वर्षों के दौरान दो दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं की रास्ते में ही मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भूस्खलन से बंद रहा संपर्क मार्ग, दो वाहनों को नुकसान

Gujarat devotee died of heart attack in shrikhand mahadev yatra 2018

बारिश के बीच भूस्खलन के कारण मार्ग जाओ नामक स्थान के समीप रविवार शाम संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो गया। भूस्खलन की चपेट में आने से श्रद्धालुओं के दो वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। निरमंड खंड के तहत बागी पुल-जाओ संपर्क मार्ग के बंद होने से श्रीखंड आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

श्रीखंड जाने के लिए श्रद्धालु जाओ तक ही वाहन से यात्रा कर सकते हैं। उसके बाद पैदल यात्रा आरंभ होती है। रविवार रात तेज बारिश के कारण पहाड़ी से मलबा गिरकर जाओ संपर्क मार्ग पर गिरा है। आनी के एसडीएम चेत सिंह ने बताया कि लोक निर्माण विभाग ने सोमवार दोपहर बाद सड़क को बहाल कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed