गुड़िया हेल्पलाइन बनी मददगार, मासूम को किया नानी के सुपुर्द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
...दादी-दादा मारते हैं, मैं उनके साथ नहीं रहना चाहती। महज छह साल की वर्षा मासूमियत के साथ अपनी नानी से लिपटकर उसके साथ रहने को हामी भरती है। गुड़िया हेल्पलाइन पर ग्रामीणों की ओर से पुलिस को फोन करने के बाद बच्ची को पुलिस ने अपने संरक्षण में ले लिया।
उसे उसकी मर्जी के मुताबिक उसकी नानी के सुपुर्द कर दिया गया। उसकी मां का देहांत उस समय हो गया था, जब वह महज तीन माह की थी। मां के देहांत के बाद पिता ने दूसरा विवाह कर लिया और अपने पिता से अलग रहने लगा। बेटी को उसने अपने पिता और सौतेली मां के पास छोड़ दिया।
शुक्रवार को गांव के लोगों ने गुड़िया हेल्पलाइन 1515 पर फोन कर बच्ची के बारे में सूचित किया कि उसे दादा-दादी प्रताड़ित करते हैं। जिस पर आईओ हेड कांस्टेबल बलबीर सिंह ने मौके पर जाकर बच्ची को अपनी कस्टडी में लिया। बच्ची को नानी लीला देवी पत्नी बलिराम निवासी दिलवां के पास ले जाया गया।
वर्षा ने अपनी नानी के पास ही रहने और दादा-दादी के पास न जाने की वजह बताते हुए कहा कि वह अक्सर उसके साथ मारपीट करते हैं। उसे अभी तक स्कूल में भी पढ़ने नहीं भेजा जाता है। छोटी-छोटी बात पर प्रताड़ित करते हैं।
अंब के डीएसपी मनोज जंवाल ने बताया कि पुलिस को गुड़िया हेल्पलाइन पर इस बारे सूचना मिली थी। पुलिस ने बच्ची को उसकी नानी के सुपुर्द कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है।