फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   gudiya case: IG Zaidi applied for passport amid fears of action

कार्रवाई की आशंका के बीच आईजी जैदी ने पासपोर्ट के लिए किया आवेदन

Tue, 14 Jan 2020 11:41 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 14 Jan 2020 11:41 AM IST
विज्ञापन
gudiya case: IG Zaidi applied for passport amid fears of action
आईजी जहूर हैदर जैदी(फाइल फोटो)

बहुचर्चित गुड़िया दुष्कर्म एवं हत्याकांड से जुड़े सूरज लॉकअप हत्याकांड में आरोपी आईजी जहूर हैदर जैदी ने कार्रवाई की आशंका के बीच पासपोर्ट के लिए आवेदन कर दिया है। सरकारी मुलाजिम होने की वजह से उन्होंने अभी गृह विभाग को पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया शुरू करने की सूचना दी है। यह कवायद जैदी की ओर से ऐसे समय में हो रही है, जब उन पर हिमाचल कैडर की ही महिला आईपीएस अधिकारी एसपी सौम्या सांबशिवन ने चंडीगढ़ स्थित सीबीआई अदालत में बयान दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि जैदी बयान बदलने के लिए उन पर दबाव बना रहे हैं।

विज्ञापन


सौम्या ने यह भी कहा था कि जैदी के दबाव की वजह से वह मानसिक रूप से प्रताड़ित हो गई हैं। इस बयान के बाद कोर्ट ने जैदी के खिलाफ कार्रवाई के लिए हिमाचल के डीजीपी को निर्देश दिए थे। फिलहाल उनके खिलाफ कार्रवाई कोर्ट के आदेश न पहुंचने की वजह से नहीं हो पाई है, लेकिन यह तय है कि जिस दिन कोर्ट के आदेश पहुंचेंगे, उसी दिन से जैदी की मुश्किलें बढ़ना शुरू हो जाएंगी।

विज्ञापन

आसान नहीं जैदी के लिए पासपोर्ट-वीजा हासिल करना

जैदी ने भले ही पासपोर्ट के लिए आवेदन कर दिया है, लेकिन उनके लिए उसे पाना आसान नहीं होगा। दरअसल, पासपोर्ट आवेदन के दौरान जैदी को पुलिस वेरिफिकेशन कराना होगा।

यही नहीं, पासपोर्ट लेने के दौरान उन्हें खुद के खिलाफ दर्ज मामले की जानकारी भी देनी होगी। सूत्रों का कहना है कि चूंकि उनके ऊपर हत्या का मामला दर्ज है और इस वजह से उन्हें कोर्ट से भी पासपोर्ट बनाने से लेकर वीजा तक के लिए अनुमति लेनी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed