फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   gudiya case: After Zaidi CBI now ready to challenge the bail of the remaining accused

जैदी के बाद अब बाकी आरोपियों की बेल को भी चुनौती देने की तैयारी में सीबीआई

Tue, 28 Jan 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 28 Jan 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
gudiya case: After Zaidi CBI now ready to challenge the bail of the remaining accused
सांकेतिक चित्र

गुड़िया मामले से जुडे़ सूरज लॉकअप हत्याकांड में आरोपी आईजी जहूर जैदी के  बाद अब आरोपी एसपी डीडब्ल्यू नेगी और डीएसपी मनोज जोशी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मामले में आईजी की ओर से मामले में गवाह व एसपी सौम्या सांबशिवन पर दबाव बनाने की बात सामने आने के बाद जहूर जैदी की जमानत को सीबीआई ने चुनौती देकर उन्हें वापस जेल भिजवा दिया।

विज्ञापन


अब जैदी के बाद आरोपी एसपी व डीएसपी की जमानत को भी चुनौती देने पर मंथन किया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि चूंकि जमानत पर चल रहे अन्य दो आरोपी भी पुलिस के अधिकारी हैं और बाहर रहकर प्रत्यक्ष न सही, लेकिन परोक्ष रूप से वह भी केस को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में सीबीआई मुख्यालय में इस बात पर विचार किया जा रहा है कि बाकी आरोपियों की जमानत को चुनौती दी जाए।
विज्ञापन


छह पुलिस कर्मियों की जमानत होने की वजह से सीबीआई पहले ही उन्हें चंडीगढ़ स्थित बुडै़ल मॉडल सेंट्रल जेल में शिमला से स्थानांतरित किया जा चुका है। अब आईजी जैदी को भी सीबीआई अदालत ने इसी जेल में भेज दिया है। माना यह जा रहा है कि बाकी दोनों आरोपियों पर सीबीआई जल्द फैसला ले सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed