फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Guava reached Rs 40 to Rs 80, banana prices jumped by Rs 20

शिमला: अमरूद 40 से 80 रुपये पहुंचा, केले के दामों ने 20 रुपये की लगाई छलांग

Wed, 15 Feb 2023 12:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Feb 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Guava reached Rs 40 to Rs 80, banana prices jumped by Rs 20
बिलासपुर। जिला में फलों के दामोंं में लगातार बढ़ रहे हैं। 15 दिन पहले 40 रुपये किलो मिलने वाला अमरूद 80 रुपये किलो मिल रहा है। फलों के दाम लगभग दोगुना हो चुके हैं। फल विक्रेताओं के अनुसार महाशिवरात्रि के बाद फलों के दामों में गिरावट आ जाएगी और लोगों को भारी दामों से राहत मिलेगी। महाशिवरात्रि से पहले ही फलों के दामों में भारी उछाल हुआ है। बाजार में लोगों का फल खरीदना मुश्किल हो गया है। सेब के दाम 100 रुपये से 150 तक पहुंच गए हैं। अंगूर 100 रुपये किलो मिल रहा है। वहीं, अनार के दाम 160 से 180 रुपये किलो हो गए हैं। केले की एक दर्जन का दाम 60 से बढ़कर 80 रुपये हो गया है। फल विक्रताओं का कहना है कि पीछे से ही फलों के दाम अधिक हैं। इस बार फलों की पैदावार में भी कमी है और बाजार में मांग पहले से भी अधिक है। साथ ही महाशिवरात्रि के चलते फलों की और अधिक मांग बढ़ जाती है। इस कारण फलों के दाम बढ़ रहे हैं। महाशिवरात्रि के बाद दाम कम हो जाएंगे।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि के चलते बढ़े दाम
फल विक्रेता कश्मीर सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व के कारण फलों के दामों में बढ़ोतरी हुई है। बाजार में मांग बढ़ी है। इस साल फलों की पैदावार में कमी आई है। महाशिवरात्रि के बाद लोागों को भारी दामों से राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन

हमें भी महंगे मिल रहे
फल विक्रेता कश्मीर सिंह ठाकुर ने बताया कि फल पीछे से ही महंगे आ रहे हैं। विक्रेताओं को भी फल महंगे मिल रहे है। यह दाम पिछले 15 दिन में बढ़े हैं। उम्मीद है कि कुछ दिन बाद इन दामों में गिरावट आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग पूछ रहे सवाल
फल विक्रेता गोपाल ठाकुर ने बताया कि लोग लगातार बढ़ते दामों से परेशान हो रहे हैं लेकिन यह दाम पीछे से ही बढ़े हुए हैं। जहां से फल विक्रेता स्वयं फल खरीदते हैं, वहां से उन्हें भी फल महंगे मिल रहे है। लोग उनसे इस बारे में लगातार सवाल करते रहते हैं।

फल थोक भाव प्रति किलो प्रचुन भाव प्रति किलो
अमरूद 50 से 65 70 से 80
सेब 100 से 170 100 से 200
संतरा 60 से 75 70 से 80
अंगूर 70 100
अनार 180 से 160
केला 80 रुपये दर्जन
मौसमी 50 से 60 60 से 70
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed