फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   GST Council Meeting: Himachal will impose GST on goods coming from other states

Himachal News: बाहरी राज्यों से हिमाचल में सामान लाने पर जीएसटी लगाने की तैयारी, 100 करोड़ आय का अनुमान

Sat, 15 Jul 2023 12:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 15 Jul 2023 12:52 PM IST
सार

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि बाहरी राज्यों से हिमाचल के लिए बहुत सामान आता है। इसमें भवन निर्माण से लेकर अन्य सामान शामिल है।

विज्ञापन
GST Council Meeting: Himachal will impose GST on goods coming from other states
उद्योग मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार बाहरी राज्यों से हिमाचल सामान लाने पर जीएसटी लगाने की तैयारी में है। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने यह मामला जीएसटी काउंसिल की बैठक में उठाया है। 50 हजार से ज्यादा सामान लाने पर यह जीएसटी लगेगा। इससे जीएसटी 50 करोड़ से बढ़कर सौ करोड़ होगा।

विज्ञापन


बाहरी राज्यों के सामान लाए जाने के बिल पर डेस्टिनेशन स्टेट लिखा जाएगा। काउंसिल की लॉ कमेटी ने इस बात को माना है। उन्होंने कहा कि सेब और अन्य फलों के कार्टन बाक्स पर 18 फीसदी जीएसटी का मामला भी उठाया गया। इसे भी पहले की तरह 12 फीसदी लिए जाने की बात कही गई। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र और जम्मू के मंत्री ने भी इसे स्पोर्ट किया है। केंद्रीय वित्त मंत्री ने दोबारा से इस मामले को फिटमैन कमेटी को भेजने और पुर्नाविचार करने का आश्वासन दिया।  उद्योगमंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने यह बात सचिवालय में पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों से हिमाचल के लिए बहुत सामान आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें भवन निर्माण से लेकर अन्य सामान शामिल है। उन्होंने कहा कि मूसलाधार बारिश ने हिमाचल में तबाही मचाई है। सड़कें ढह गई हैं। पुल टूटे हैं। इससे बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़ में सामग्री लाने और ले जाने में दिक्कतें पेश आई है। इन सड़कों को बहाल करने का कार्य युद्ध स्तर पर चला है।   

26 लाख रुपये दिए
डॉ. यशवंत सिंह परमार उद्यानिकी और वानिकी विश्वविद्यालय के कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को ओकओवर शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 26 लाख का चेक भेंट किया। 

पंजाब के सीएम का बयान बचकाना : सुक्खू
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के उस बयान पर कड़ा एतराज जताया है जिसमें उन्होंने कहा कि रॉयल्टी मांग रहा हिमाचल अपना पानी रोक लेने की बात कर रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल त्रासदी से गुजर रहा है।

इस तरह का बयान देने उन्हें शोभा नहीं देता है। पानी ऊपर से नहीं नीचे ही जाएगा। हिमाचल सरकार अपना हक मांग रही है। ऐसे समय में ऐसी बात करना जिम्मेवार व्यक्ति को शोभा नहीं देता है। बारिश का पानी बह गया, उसमें हिमाचल का क्या कसूर है। रॉयल्टी की बात की लड़ाई खत्म नहीं हुई है।


अवकाश से लौटे डीजीपी संजय कुंडू
32 दिनों के अवकाश के बाद डीजीपी संजय कुंडू ने दोपहर बाद अपना कार्यभार संभाल लिया है। वे 13 जून को छुट्टी पर चले गए थे। उनके छुट्टी पर जाने से सरकार ने एडीजीपी सतवंत अटवाल को डीजीपी का अतिरिक्त कार्यभार दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed