फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   gs bali statement over enc office shifting issue in dharamshala

ईएनसी दफ्तर शिफ्टिंग का निर्णय करेंगे निरस्त: बाली

Thu, 25 Jul 2019 08:20 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 25 Jul 2019 08:20 PM IST
विज्ञापन
gs bali statement over enc office shifting issue in dharamshala

कांगड़ा जिले से आईपीएच के इंजीनियनिंग इन चीफ (ईएनसी) प्रोजेक्ट के दफ्तर को मंडी शिफ्ट करने को लेकर कांग्रेस नेता गुस्सा हो गए हैं। पूर्व मंत्री जीएस बाली ने कहा कि सत्ता में आने पर कांग्रेस सरकार भाजपा सरकार के इस निर्णय को निरस्त कर इंजीनियनिंग इन चीफ प्रोजेक्ट के दफ्तर को दोबारा फतेहपुर लाएगी। हमें मंडी से कोई विरोध नहीं है, लेकिन सीएम को अपने जिले में नए प्रोजेक्ट लाने चाहिए न कि दूसरे जिलों से प्रोजेक्ट अपने क्षेत्र में शिफ्ट करने चाहिए।

विज्ञापन


दूसरे जिलों के प्रोजेक्ट शिफ्ट करने की गलत प्रथा जयराम सरकार ने शुरू की है। यह सही नहीं है। दफ्तरों को शिफ्ट कर कांगड़ा जिले को खाली करने की राजनीतिक साजिश सहन नहीं की जाएगी। कायदे से कांगड़ा जिला के भाजपा नेताओं को इंजीनियनिंग इन चीफ प्रोजेक्ट का दफ्तर शिफ्ट नहीं होने देना चाहिए था, लेकिन भाजपा नेता जिले के विकास से इतर अपने विकास में लगे हैं। जिले में अधिकतर बड़े प्रोजेक्ट कांग्रेस ही लाई है। अब भाजपा उन्हें छीनने पर उतारू है। 

विज्ञापन

कांगड़ा में सीएम के खिलाफ करेंगे धरना प्रदर्शन : चंद्र

पूर्व मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि फतेहपुर से इंजीनियनिंग इन चीफ प्रोजेक्ट का दफ्तर मुख्यमंत्री ने साजिश के तहत मंडी शिफ्ट किया है। अगर सरकार ने निर्णय वापस नहीं लिया तो कांगड़ा में मुख्यमंत्री के विरोध में धरने प्रदर्शन किए जाएंगे।

उधर, विधायक आशीष बुटेल ने कहा कि ईएनसी दफ्तर को मंडी शिफ्ट कर भाजपा सरकार ने गलत रिवायत शुरू की है। कांग्रेस कांगड़ा को कमजोर नहीं होने देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed