फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   gs bali statement on his birthday.

70 किलो का केक काटने के बाद बाली ने कही दिल की बात

Tue, 28 Jul 2015 08:37 AM IST
Updated Tue, 28 Jul 2015 08:37 AM IST
विज्ञापन
gs bali statement on his birthday.

अपने जन्मदिन पर 70 किलो का केक काटने के बाद परिवहन मंत्री जीएस बाली ने अपने दिल की बात कही। अपनी ही सरकार से चल रही तल्खी पर भी बाली ने जवाब दिया। बाली ने बाल मेले के समापन पर कहा कि वह इस्तीफा नहीं देंगे, सत्ता में रहकर युवाओं के हक की लड़ाई लड़ेंगे।

विज्ञापन


सांस्कृतिक संध्या के मंच से उन्होंने कहा कि बेरोजगारी से निपटना और युवाओं का सशक्तिकरण करना उनकी प्राथमिकता में शुमार है। इस वर्ग के हितों की लड़ाई सत्ता में रहते हुए लड़ी जाएगी। बाद में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि इस्तीफा किसी समस्या का हल नहीं है। इसलिए, सत्ता में रहकर ही व्यवस्था के सुधार पर काम किया जाएगा।

विज्ञापन

इन नेताओं ने दी बधाई

gs bali statement on his birthday.

बाली ने कहा कि वह बेरोजगारी तथा युवा वर्ग के सशक्तिकरण के लिए अपने साथियों सहित सितंबर माह से हर जिले में जाकर युवाओं से सीधा संवाद स्थापित करेंगे। इसकी शुरुआत हमीरपुर से की जाएगी। पिछले दिन नगरोटा बगवां में युवा संवाद कार्यक्रम में यही छन कर आया है कि प्रदेश भर के युवाओं से संवाद स्थापित कर उनकी मौजूदा चिंता को समझ कर आगामी कार्यक्रम तय किया जाए। इसका फीडबैक पार्टी हाईकमान और प्रदेश सरकार को सौंपी जाएगा।

62 बरस के बाली, 70 किलो का केक
सोमवार को परिवहन मंत्री जीएस बाली 62 साल के हो गए। जन्मदिवस पर उन्होंने 70 किलो का केक काटा। विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल और वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री विद्या स्टोक्स ने पुष्प गुच्छ भेंट कर बाली को बधाई दी। मुख्य संसदीय सचिव राकेश कालिया और विधायक बैजनाथ किशोरी लाल भी बाली को बधाई देने पहुंचे। बाली ने ब्रजेश्वरी, चामुंडा व नारदा-शारदा मंदिर नगरोटा बगवां में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed