फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   GS Bali rally at Sudhir sharma constituency palampur.

सोनिया के नाम पर बाली ने जुटाई भीड़, सामने आई मंत्रियों की लड़ाई

Wed, 11 May 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Wed, 11 May 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
GS Bali rally at Sudhir sharma constituency palampur.
बाली की रैली के बाद प्रदेश कांग्रेस सरकार में दो मंत्रियों की लड़ाई खुलकर सामने आ गई है। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के पालमपुर में एक हफ्ते बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित 16 और 17 मई के दौरे से पहले शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा के विस क्षेत्र धर्मशाला में परिवहन मंत्री जीएस बाली की रैली के बाद प्रदेश कांग्रेस सरकार में दो मंत्रियों की लड़ाई खुलकर सामने आ गई है।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह जिला कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर मोदी सरकार की ओर से लगाए जा रहे आरोपों के विरोध में धर्मशाला में शहीद स्मारक से कचहरी अड्डा तक रैली निकालकर जमकर प्रदर्शन किया। रैली की अगुवाई परिवहन मंत्री जीएस बाली ने की।
विज्ञापन


धर्मशाला में कार्यकर्ताओं की हजारों की भीड़ लाकर बाली ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर लगाए जा रहे आरोपों के बचाव में मोदी सरकार पर जमकर हल्ला बोला। अपने विधानसभा क्षेत्र में बाली की रैली के बाद शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने बयान जारी कर बिना नाम लिए परिवहन मंत्री जीएस बाली पर हमला बोल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पढ़िए क्या कहा सुधीर शर्मा ने

GS Bali rally at Sudhir sharma constituency palampur.
शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा

सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला में हुई रैली एक निजी कार्यक्रम की तरह था। रैली के बारे में न तो अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और न ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से कुछ कहा गया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित हिमाचल दौरे को लेकर व्यस्त है। राहुल गांधी के दौरे के दौरान इस तरह की बातें रखी जाएंगी।

कांग्रेस पुरानी पार्टी हैं। इसमें संगठन के दिशा निर्देश के अनुसार ही कार्यक्रम तय होते हैं। ऐसे में वे कार्यक्रम भव्य और सम्मानजनक होते हैं। संगठन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह काम नहीं करता है। उधर, जिला कांग्रेस कमेटी ने लोकतंत्र बचाओ रैली में शामिल होने के लिए जिला भर के कार्यकर्ताओं का आह्वान किया था। लेकिन, रैली परिवहन मंत्री के शक्ति प्रदर्शन में तब्दील हो गई।

रैली में हालांकि, जिला भर से कार्यकर्ता पहुंचे लेकिन इससे वीरभद्र सिंह गुट के वर्करों ने किनारा कर लिया। रैली में कांगड़ा जिले से शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा, ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया, वन निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया सहित कांग्रेस का कोई भी विधायक और किसी भी बोर्ड का चेयरमैन नहीं पहुंचा।

बाली बोले, सोनिया के खिलाफ रची जा रही साजिश

GS Bali rally at Sudhir sharma constituency palampur.
रैली में बाली ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मोदी सरकार षड्यंत्र रच रही है। - फोटो : अमर उजाला

रैली में बाली ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मोदी सरकार षड्यंत्र रच रही है। लेकिन, जीत सत्य की ही होगी। भाजपा कांग्रेस की विचारधारा को खत्म करने का प्रयास करना चाहती है, जो कभी भी होने नहीं दिया जाएगा।

हिमाचल में कांग्रेस का हर कार्यकर्ता मोदी सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेगा। कभी भी मेरी कॉल आ सकती है, कार्यकर्ता अब बड़े संघर्ष के लिए तैयार रहें। जल्द ही वह अपने जीवन की सबसे बड़ी रैली भी करेंगे।

रैली के बाद बाली की अगुवाई में जिला कांग्रेस कमेटी ने डीसी कांगड़ा रितेश चौहान के माध्यम से मोदी सरकार के खिलाफ राष्ट्रपति को ज्ञापन भी भेजा। रैली में नीतू चौधरी, सुमन वर्मा, करण मांटू, मनमोहन कटोच, अजय वर्मा, रोशन लाल खन्ना, नवनीत, मनोज मेहता, बलदेव चौधरी, मान सिंह चौधरी व राज कुमार आदि भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed