फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   GS bali ask report from civil supply

बाली ने सैंपल रिपोर्ट में देरी पर तलब किए अधिकारी

Mon, 18 Apr 2016 10:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 18 Apr 2016 10:56 AM IST
विज्ञापन
GS bali ask report from civil supply
परिवहन मंत्री जीएस बाली

हिमाचल प्रदेश के शिमला में खाद्य वस्तुओं के सैंपल की रिपोर्ट में देरी होने पर प्रदेश सरकार ने खाद्य आपूर्ति विभाग और निगम अधिकारियों को तलब किया है। सरकार ने 20 दिन पहले खाद्य आपूर्ति निगम और विभाग को सैंपल लेने को कहा था और इसकी रिपोर्ट सप्ताह के भीतर सचिवालय भेजने के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन


लेकिन अधिकारियों की लेटलतीफी के चलते प्रदेश सरकार ने अधिकारियों को लताड़ लगाई है। विभिन्न खाद्य वस्तुओं के 500 सैंपल लेेने के निर्देश दिए गए थे। हिमाचल में पहली बार बड़े पैमाने पर खाद्य वस्तुएं के सैंपल जुटाए गए हैं। यह सैंपल मुख्यालय सहित जिलों के सभी डिपो और गोदामों से लिए गए हैं। इन सैंपल को लिए हुए 10 दिन से अधिक का समय हो गया है। लेकिन प्रदेश सरकार को इन सैंपल की रिपोर्ट नहीं मिली है।
विज्ञापन


ये सैंपल लिए अधिकारियों ने
खाद्य आपूर्ति विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जिला नियंत्रक अधिकारी और इंस्पेक्टर ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले सस्ते राशन में दालों, तेल, आटा, नमक, चीनी, चावल के सैंपल लिए गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों को सैंपल की रिपोर्ट सचिवालय भेजने को कहा है, अगर समय पर रिपोर्ट नहीं आती है तो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। प्रदेश में उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से किसी भी तरह का खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।-जीएस बाली, खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed