फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Ground report: Fight for survival for Markanda-Ravi from Lahaul Spiti assembly constituency of Himachal.

Ground Report: हिमाचल के लाहौल-स्पीति विधानसभा क्षेत्र से मारकंडा-रवि के लिए अस्तित्व की लड़ाई

Fri, 10 May 2024 11:07 AM IST
Krishan Singh दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल स्पीति)
दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 10 May 2024 11:07 AM IST
सार

शीत मरुस्थल लाहौल-स्पीति की फिजाओं में इन दिनों सियासी पारा चरम पर है। इस बार इस जिले की राजनीति में भी उलटफेर हुआ है। 

विज्ञापन
Ground report: Fight for survival for Markanda-Ravi from Lahaul Spiti assembly constituency of Himachal.
अनुराधा राणा ,रवि ठाकुर और डॉ. रामलाल मारकंडा - फोटो : संवाद

विस्तार

लाहौल-स्पीति विधानसभा क्षेत्र से 2022 में कांग्रेस से विधायक बने 62 वर्षीय रवि ठाकुर इस बार भाजपा से उपचुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, टिकट न मिलने से खफा और पिछले चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रहे 57 वर्षीय पूर्व मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा निर्दलीय ताल ठोक रहे हैं। कांग्रेस ने युवा महिला प्रत्याशी अनुराधा राणा को उतारा है। रवि ठाकुर और डॉ. रामलाल मारकंडा के लिए यह चुनाव अस्तित्व की लड़ाई से कम नहीं है। इसके साथ ही भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए भितरघात से निपटना भी बड़ी चुनौती रहेगी।

विज्ञापन

शीत मरुस्थल लाहौल-स्पीति की फिजाओं में इन दिनों सियासी पारा चरम पर है। इस बार इस जिले की राजनीति में भी उलटफेर हुआ है। कांग्रेस-भाजपा से टिकट न मिलने के बाद पूर्व मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने मुकाबला तिकोना बना दिया है। लाहौल-स्पीति विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2022 में कांग्रेस से विधायक बने रवि ठाकुर अब भाजपा के टिकट पर उपचुनाव में उतरे हैं। कांग्रेस ने उन्हें टक्कर देने के लिए 31 वर्षीय अनुराधा राणा को चुनाव मैदान में उतारा है। अनुराधा राणा लाहौल-स्पीति जिला परिषद की अध्यक्ष भी हैं और पहली बार विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रवि ठाकुर इससे पहले चार बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। 1998 में वह निर्दलीय चुनाव लड़े थे और हार का सामना करना पड़ा था। उस दौरान हिविकां से प्रत्याशी डॉ. रामलाल मारकंडा चुनाव जीते थे, कांग्रेस से रघुवीर सिंह ठाकुर प्रत्याशी थे। 2012 के चुनाव में कांग्रेस से प्रत्याशी रहे रवि ठाकुर ने बीजेपी प्रत्याशी रामलाल मारकंडा को पराजित किया था। रवि ठाकुर को 10,187 और मारकंडा को 6,491 मत पड़े थे। 2017 के चुनाव में कांग्रेस के रवि ठाकुर को भाजपा के मारकंडा ने हराया था। 2022 के चुनाव में कांग्रेस से रवि ठाकुर की जीत हुई थी, उसमें उन्होंने भाजपा के मारकंडा और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुदर्शन जस्पा को हराया था। रवि ठाकुर इस बार भाजपा से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस की अनुराधा राणा और निर्दलीय उम्मीदवार रामलाल मारकंडा से होने जा रहा है। क्षेत्र में इस समय सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी, सरकारी विभागों में खाली पद और सिंचाई की दिक्कतें मुख्य मुद्दे हैं। 

विज्ञापन

अनुराधा राणा (कांग्रेस)
ताकत :  युवा, ईमानदार, स्वच्छ छवि और जिला परिषद की अध्यक्ष।
चुनौती : सभी टिकटार्थियों को साथ लेकर चलना उनके लिए चुनौती है।
कमजोरी : टिकट में देरी से कम समय में हर एक मतदाता तक पहुंचना मुश्किल है। क्षेत्रफल में यह प्रदेश का सबसे बड़ा जिला है। 
अवसर : लाहौल-स्पीति विधानसभा क्षेत्र में अपने पैर को मजबूत करना, सीएम सुक्खू का करीबी और युवा प्रत्याशी होने के चलते जिले के विकास को प्राथमिकता देना।

रवि ठाकुर (भाजपा)
 ताकत :  कुशल चुनाव प्रबंधन के साथ भाजपा का अपना कैडर।
कमजोरी : दल बदलने के बाद दुष्प्रचार। बार-बार पार्टी बदलने से चुनाव जीतना बड़ी चुनौती।
चुनौती : शीत मरुस्थल में कमल खिलाने के लिए रवि की डगर कठिन है। भितरघात से बचना होगा। मुकाबला तिकोना हो गया है।
अवसर : कांग्रेस छोड़कर अब  भाजपा के टिकट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचना।

रामलाल मारकंडा (निर्दलीय)
ताकत :
अपना वोट बैंक और हिविकां से लेकर अब तक के सफर में समर्थकों का सहयोग।
कमजोरी : भाजपा और कांग्रेस से टिकट न मिलना। अब अपने समर्थकों के सहारे चुनाव जीतना आसान नहीं।
चुनौती : निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ना उनके लिए पहाड़ चढ़ने जैसा है। समर्थकों को साथ रखना भी अहम बात।
अवसर : कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवरों को भितरघात की आशंका। जिसका फायदा उन्हें मिल सकता है।
 

क्या बोले प्रत्याशी
बदले की भावना से कोई काम नहीं किया जाएगा : अनुराधा
कांग्रेस प्रत्याशी अनुराधा राणा ने कहा कि वह धर्म, जाति के नाम नहीं, विकास के नाम पर राजनीति करेंगी। एक समान नजरिए से काम करेंगी और बदले की भावना से कोई काम नहीं किया जाएगा। युवा प्रत्याशी हूं और विकास को गति दी जाएगी। मेरा एक ही लक्ष्य है- निस्वार्थ भावना से जनता की सेवा करना।

सिंचाई की दिक्कतों को दूर किया जाएगा : रवि ठाकुर
भाजपा प्रत्याशी रवि ठाकुर ने कहा कि भाजपा में सभी वर्गों के हितों का एक सम्मान विकास किया जाता है। कांग्रेस में ऐसा नहीं है। यही वजह रही कि लाहौल-स्पीति की अनदेखी पर मैंने कांग्रेस को त्यागा है। लाहौल-स्पीति में सिंचाई के लिए जो भी दिक्कतें है, सबसे पहले उन्हें प्राथमिकता दूंगा।

जिले में पहले से अधिक विकास के कार्य करूंगा : रामलाल
निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. रामलाल मारकंडा ने कहा कि भाजपा ने उनके साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा-‘मैंने लाहौल-स्पीति जिला में अथाह विकास करवाया है। आज मुझे टिकट नहीं मिला, लेकिन मुझे विश्वास है कि जनता मेरे काम के नाम पर मुझे वोट देगी। जिले में पहले से अधिक विकास के कार्य करूंगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed