फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Groom soldier strandend in Kashmir due to snowfall, marriage postponed

बर्फबारी से कश्मीर में फंसा सैनिक दूल्हा, घर में बरात जाने को थी तैयार, टालनी पड़ी शादी

Thu, 16 Jan 2020 10:54 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मपुर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मपुर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 16 Jan 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Groom soldier strandend in Kashmir due to snowfall, marriage postponed
सांकेतिक तस्वीर

देश की रक्षा में तैनात हिमाचल के मंडी जिले के धर्मपुर क्षेत्र का एक सैनिक अपनी शादी में ही नहीं पहुंच सका। जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी के कारण जवान फंस गया। घर में शादी समारोह चल रहा था। 

विज्ञापन


गुरुवार को बारात जाने के लिए तैयार थी लेकिन सैनिक के नहीं पहुंचने से शादी को टालना पड़ा। धर्मपुर के गांव खैर पड़ाना में सैनिक की शादी चल रही थी। दूल्हा और दूल्हन वालों की सारी तैयारियां पूरी थीं।
विज्ञापन


बारात धर्मपुर से लड़भड़ोल जाने को तैयार थी। लेकिन दूल्हा कश्मीर में भारी बर्फबारी में फंस गया। फ्लाइट न होने के कारण वह तय समय पर घर नहीं पहुंच सका। दुल्हन पक्ष से बातचीत के बाद परिजनों ने  निर्णय लिया कि शादी अब आगे शुभ मुहूर्त देखकर होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी टलने पर सैनिक ने ये कहा

पाकिस्तान सीमा राजौरी पर तैनात 26 साल के सुनील का विवाह 15 जनवरी 2020 को दलेड़ में तय हुआ था। 16 जनवरी को बारात दलेड़ आने वाली थी लेकिन भारी बर्फबारी के कारण सुनील घर नहीं पहुंच पाया।

श्रीनगर के पास पाकिस्तानी सीमा पर तैनात सैनिक सुनील छुट्टी एक जनवरी से शुरू होने वाली थी और वह घर आने के लिए बांदीपुरा क्षेत्र के ट्रांजिट कैंप पर पहुंच चुका था, लेकिन उस दौरान हुई भारी बर्फबारी के कारण सड़कें बंद हो गईं। 

सैनिक सुनील कुमार अभी भी वहीं फंसा हुआ है। दोनों परिवारों में विवाह की तैयारियां पूर्ण हो चुकी थीं लेकिन युवक के तय समय पर न पहुंचने शादी अब अगले लग्न में की जाएगी। 

दोनों परिवार दूल्हे के न पहुंचने के कारण मायूस हैं लेकिन वह जानते हैं। एक सैनिक के लिए देश सेवा सर्वोपरि है। इसीलिए अब विवाह अगले लग्न में तय किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed