{"_id":"5bb9bf32867a5514b214763e","slug":"grihini-suvidha-yojana-gsy-to-provide-lpg-gas-connections-to-every-family-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर परिवार को मुफ्त गैस कनेक्शन देगी हिमाचल प्रदेश सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर परिवार को मुफ्त गैस कनेक्शन देगी हिमाचल प्रदेश सरकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 07 Oct 2018 01:41 PM IST
विज्ञापन
गैस कनेक्शन से वंचित परिवारों को प्रदेश सरकार चूल्हा और एलपीजी सिलिंडर मुफ्त देगी। इसका लाभ ऐसे परिवारों को मिलेगा जो प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और गृहिणी सुविधा योजना से वंचित रह गए हैं। सूबे के हर परिवार को एलपीजी युक्त करने के लिए यह मुहिम प्रदेश सरकार ने छेड़ी है। गृहिणी सुविधा योजना के तहत हर जिले में इसके लिए लक्ष्य दिए गए हैं।
विज्ञापन
उधर, केंद्र की प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना पर प्रदेश की गृहिणी सुविधा योजना भारी पड़ गई है। अब उपभोक्ता उज्ज्वला के बजाय गृहिणी सुविधा योजना के तहत गैस कनेक्शन के लिए आवेदन कर रहे हैं। उज्ज्वला योजना में 1600 रुपये में कनेक्शन मिलता है। हालांकि यह राशि भी उपदान से काटने का प्रावधान है, लेकिन गृहिणी सुविधा योजना में पूरी
विज्ञापन
तरह फ्री में एलपीजी कनेक्शन देने का प्रावधान है। इस वजह से अब उज्ज्वला के तहत कम आवेदन आ रहे हैं। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक कांगड़ा नरेंद्र धीमान ने कहा कि अभी गृहिणी सुविधा योजना के तहत ही एलपीजी कनेक्शन दिए जा रहे हैं। अगर इसके बाद भी कोई परिवार वंचित रहता है, तो उसे भी मुफ्त में गैस चूल्हा और सिलिंडर दिया जाएगा।
विज्ञापन